लाइव न्यूज़ :

आखिर रात में ही क्यों सोते समय सताती है चिंता....जानें क्या है एंग्जाइटी और इसके कारण

By आजाद खान | Updated: July 20, 2023 13:18 IST

जानकारों की अगर माने तो एंग्जाइटी के शिकार होने वाले लोगों को अपने ध्यान को दूसरी ओर ले जाने की जरूरत है। उन्हें यह चाहिए कि जब भी उन्हें एंग्जाइटी आए उन्हें दूसरी चीजों में खुद को व्यस्त कर लेना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देअकसर लोगों में एंग्जाइटी की समस्सा पाई जाती है। ये समस्या रात में ज्यादा देखा जाता है जब लोग सोने जाते है। एंग्जाइटी के कारण लोगों के काम और समाजिक जीवन पर भी असर पड़ता है।

Anxiety: अकसर लोगों को रातों में एंग्जाइटी ज्यादा परेशान करती है और इससे उनकी परेशानी और भी बढ़ सकती है। एंग्जाइटी अपने आप में अच्छा नहीं है और लोग इस कारण काफी परेशान भी रहते है। कई लोग ऐसे भी है जो रात में एंग्जाइटी का ज्यादा शिकार होते है और इस तरह के लोगों की संख्या काफी ज्यादा भी है। 

ऐसे में आज के इस लेख में हम यही जानने की कोशिश करेंगे कि एंग्जाइटी है क्या और किस तरीके से यह हमारे हेल्थ पर असर डालता है। यही नहीं हम यह भी जानने की कोशिश करेंगे अकसर लोगों को रात में ही क्यों एंग्जाइटी होती है और इसके पीछे का कारण क्या है। 

एंग्जाइटी किसे कहते है और क्या है इसके लक्षण

एंग्जाइटी एक किस्म की बीमारी है जिसमें लोगों में तनाव काफी बढ़ जाता है और वे काफी चिंतित दिखाई देते है। एंग्जाइटी से ग्रस्त लोगों के अंदर हमेशा डर बना रहा है और इससे उन्हें घबराहट भी महसूस होती है। इस कारण लोगों के डेली रूटीन, सोशल रिलेशन, वर्कप्लेस पर प्रॉब्लम और हेल्थ इशूज आने लगते हैं। 

रात में ही क्यों अकसर होती है एंग्जाइटी 

जानकारों का कहना है कि रात में आपके आसपास का माहौल शांत रहता है और इस समय आप अकेले रहते है और अकेलापन महसूस होता है। आपके अकेला होने के कारण आपको दिन भर की या फिर पुरानी बातें याद आने लगती है जिससे आपको एंग्जाइटी होती है। इसलिए रात में पुरानी बातों को न सोचे और अपना ध्यान कही और ले जाएं। 

थकान के कारण निगेटिव विचारों को बढ़ावा मिलता है और अकसर रात में आपको बुरी या पुरानी बातें याद आती है। जानकार कहते है कि निगेटिव विचार आने के बाद आपको उसको नजरअंदाज करने की आदत डालनी चाहिए। रात में कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल भी कम होता है जिससे आपमें चिंता काफी बढ़ जाता है जो एंग्जाइटी को बढ़ावा देता है। 

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इस आलेख में बताए गए तरीकों, सुझावों और विधियों का उपयोग करने से पहले कृपया एक चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले लें।) 

टॅग्स :Mental Healthहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्यHantavirus Outbreak: हंतावायरस क्या है? लक्षण, बचाव और WHO की चेतावनी; यहाँ पढ़ें पूरी रिपोर्ट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?