लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के चलते परेशानी में रीयल कश्मीर के कोच, कैंसर पीड़ित मां की देखभाल के लिए नहीं लौट पा रहे घर

By भाषा | Updated: April 5, 2020 18:54 IST

रॉबर्टसन, उनकी पत्नी किम और बेटा मसॉन (क्लब के खिलाड़ी) श्रीनगर में चट्टू के होटल में फंसे हुए है। लॉकडाउन के कारण सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रोक दी गयी हैं।

Open in App

कोविड-19 महामारी के कारण देश में लगे लॉकडाउन की वजह से आई लीग टीम रीयल कश्मीर के कोच डेविड रॉबर्टसन अपनी बीमार मां का देखभाल करने के लिए स्कॉटलैंड नहीं पहुंच पाने के कारण निराश हैं।

रॉबर्टसन टीम के दूसरे खिलाड़ियों के साथ श्रीनगर में फंसे है और वहां से चार्टर्ड विमान की सुविधा नहीं होने के कारण उनका इंतजार बढ़ता जा रहा है। उनकी मां कैंसर से पीडित है, जिन्हें कीमोथेरेपी का सहारा लेना होता है। वह मां की बीमारी को लेकर काफी चिंतित है।

टीम के सह-मालिक संदीप चट्टू सरकार और अधिकारियों से लगातार संपर्क में है, जिससे इसका कोई हल निकल सके। रॉबर्टसन, उनकी पत्नी किम और बेटा मसॉन (क्लब के खिलाड़ी) श्रीनगर में चट्टू के होटल में फंसे हुए है। लॉकडाउन के कारण सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रोक दी गयी हैं। उनके साथ टीम के कप्तान एल एनेयाया, कल्लुम हिगिनबोटम, आरोन केटबे, बाजी आर्मंड, ग्नोहेरे क्रिजो जैसे खिलाड़ी भी यहां फंसे हैं।

चट्टू ने कहा, ‘‘हम उन्हें वापस भेजने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ब्रिटेन की सरकार दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में फंसे अपने नागरिकों को चार्टर्ड विमान की सुविधा मुहैया करा रही है। श्रीनगर से अभी कोई विमान नहीं है और सबसे बड़ी समस्या उन्हें दिल्ली ले जाने की है। यहां तक ​​कि सड़क मार्ग से भी यह काफी मुश्किल है। उन्हें पंजाब और हरियाणा से गुजरना होगा और सभी राज्य सीमाओं को फिलहाल सील कर दिया गया है। हम कोशिश करते रहेंगे लेकिन अभी के लिए हम केवल उम्मीद कर सकते हैं कि जल्द से जल्द कुछ संभव हो।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका