लाइव न्यूज़ :

थाईलैंड: गुफा से निकाले गए 4 बच्चे, रेस्क्यू ऑपरेशन का अगला चरण 10 घंटे बाद दोबारा होगा शुरू

By विनीत कुमार | Updated: July 8, 2018 20:38 IST

गुफा में जिस जगह ये बच्चे जहां फंसे हुए हैं वह उनके उसमें दाखिल होने की जगह से करीब 4 किलोमीटर अंदर है।

Open in App

मे साई (थाईलैंड), 8 जुलाई: उत्तरी थाईलैंड की थाम लुआंग गुफा में दो सप्ताह से अधिक समय से फंसे 12 फुटबॉल खिलाड़ियों और उनके कोच में से 4 बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इससे पहले 6 बच्चों के निकाले जाने की खबर आई थी। हालांकि, बाद में साफ हुआ कि अभी तक 4 बच्चे ही निकाले जा सके हैं। थाईलैंड के एक अधिकारी के अनुसार अब आज का रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन का अगला चरण 10 से 12 घंटे बाद दोबारा शुरू किया जाएगा। पहले चरण में रविवार को दो बच्चों को निकाला गया और इसके ठीक बाद 4 और बच्चे गुफा से सफलतापूर्वक बाहर लाए गए। इसके बाद इन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने रविवार को 'वाइल्ड बोर्स' नाम की इस फुटबॉल टीम के बच्चों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया और बचावकर्मी गुफा में दाखिल हुए। हालांकि, इन फंसे हुए बच्चों के पास मदद पहुंचाने और इनके बचाने का अभियान पिछले कई दिनों से जारी है। 

गुफा में जिस जगह ये बच्चे जहां फंसे हुए हैं वह उनके उसमें दाखिल होने की जगह से करीब 4 किलोमीटर अंदर है। गुफा में पानी भरा है और माना जा रहा है कि उन्हें निकालने में दो से तीन दिन का समय लगेगा।

गौरतलब है कि ये बच्चे और इनके कोच 23 जून को लापता हुए थे और 9 दिनों बाद इनके जिंदा होने की खबर मिली। इसके बाद से ही पूरी दुनिया की नजर इस बचाव अभियान पर लगी हुई है। ये बच्चे फुटबॉल के अभ्यास के बाद गुफा में गए थे और भारी मानसूनी बारिश की वजह से गुफा में काफी पानी भर जाने के बाद वहां फंस गए। बता दें कि नौ दिनों से एक गुफा में बंद होने से बच्चों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ रहा है और वे कमजोर हो रहे हैं। हालांकि, इन्हें दवाईयां और खाना लगातार पहुंचाया जा रहा है।

इस बीच बारिश के कारण लगातार बचाव कार्य में बाधा आ रही है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार रविवार की दोपहर से सामान्य या इससे अधिक बारिश की संभावना जताई गई है और ये सोमवार से गुरुवार तक जारी रह सकती है। 

यह भी पढ़ें- थाईलैंड: गुफा में दाखिल हुए बचावकर्मी, जानिए कैसे दो से तीन दिन में बच्चों को निकाला जाएगा बाहर

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका