लाइव न्यूज़ :

रियाल मैड्रिड ने लीवरपूल को हराया, लगातार तीसरी बार जीता चैंपियंस लीग का खिताब

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: May 27, 2018 08:10 IST

Real Madrid: रियाल मैड्रिड ने लीवरपूल को 3-1 से हराकर लगातार तीसरी बार जीता चैंपियंस लीग का खिताब

Open in App

नई दिल्ली, 27 मई: गैरेथ बेल के दो गोलों की बदौलत रियाल मैड्रिड ने लीवरपूल को चैंपियस लीग के फाइनल में 3-1 से हराते हुए लगातार तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमा लिया। ये रियाल मैड्रिड का 13वां चैंपियंस लीग खिताब है। इसके साथ ही मैड्रिड ये कारनामा करने वाली बायर्न म्यूनिख (1976) के बाद पिछले 42 सालों में पहली टीम बन गई। 

ये मैड्रिड का पिछले पांच सालों में चौथा खिताब है। इस जीत के साथ ही रियाल मैड्रिड के कोच जिनेदिन जिदान लगातार तीन चैंपियंस लीग खिताब जीतने वाले दुनिया के पहले कोच बन गए। 

ये मैड्रिड के महान खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का पांचवां चैंपियंस लीग खिताब है। लेकिन इस खिताबी जीत के हीरो रहे गैरेथ बेल, जिन्होंने मैड्रिड को 0-1 से पिछड़ने के बावजूद अपने शानदार खेल से 3-1 से खिताब जिता दिया।

रियाल मैड्रिड के लिए पहला गोल करीम बेंजिमा ने 50वें मिनट में दागा। हालांकि लीवरपूल के लिए महज 4 मिनट बाद ही साडियो माने (54वें) ने बराबरी का गोल दाग दिया। इसके बाद शुरू हुआ गैरेथ बेल का जादू, जिसके आगे लीवरपूल की टीम फेल रही। 

बेल ने मैच के 63वें मिनट में गोल दागते पहले तो मैड्रिड को बढ़त दिलाई और फिर 83वें मिनट में गोल दागते हुए स्कोर 3-1 कर दिया, जो निर्णायक साबित हुआ।

टॅग्स :क्रिस्टियानो रोनाल्डोफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM Modi Football Video Viral: फुटबॉल ग्राउंड में दिखा पीएम मोदी का अलग रूप, वीडियो तेजी से वायरल

भारतगंगटोक में फुटबॉलर बने पीएम नरेंद्र मोदी, किया गोल, वीडियो और तस्वीरें

भारतPM Modi Sikkim Visit: मैदान में उतरे मोदी; गंगटोक में युवाओं के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए पीएम, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका