लाइव न्यूज़ :

रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब का कमाल, आई-लीग में जगह बनाकर रचा नया इतिहास

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: May 31, 2018 12:53 IST

Real Kashmir FC: रियल कश्मीर एफसी क्लब ने आई-लीग में जगह बनाकर नया इतिहास लिख दिया है

Open in App

नई दिल्ली, 31 मई: रियल कश्मीर एफसी ने आई-लीग के लिए क्वॉलिफाई करते हुए इतिहास रच दिया है। रियल कश्मीर आई-लीग के लिए क्वॉलिफाई करने वाला जम्मू-कश्मीर का पहला फुटबॉल क्लब बन गया है। रियल कश्मीर ने ये कारनामा बुधवार को सेकेंड डिविजन लीग जीतते हुए किया। रियल कश्मीर ने बैंगलोर में खेले गए इस मैच में दिल्ली के हिंदुस्तान एफसी क्लब को 3-2 से मात देते हुए किया।

जम्मू-कश्मीर के इस क्लब ने सेकेंड डिविजन लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल राउंड के तीन मैचों में से दो में जीत और एक में ड्रॉ के साथ सात अंक हासिल किए और विजेता बनने का गौरव हासिल किया। 

सेकेंड डिविजन लीग की विजेता टीम को ही आई-लीग में प्रमोट किया जाता है। अब रियल कश्मीर की टीम आई-लीग के 2018-19 के सीजन में खेलेगी। 

हिंदुस्तान एफसी के खिलाफ मैच में रियल कश्मीर के लिए इफहाम तारिक मीर ने 22वें मिनट, दानिश फारूख ने 42वें मिनट और नडोंग भूटिया ने 67वें मिनट में गोल दागे। वहीं हिंदुस्तान एफसी के लिए दोनों गोल खुशांत चौहान ने 34वें और 80वें मिनट में दागे।

रियल कश्मीर को सेकेंड डिविजन लीग जीतने और आई-लीग में पहुंचने के लिए सिर्फ एक अंक की जरूरत थी लेकिन इस टीम ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और नया इतिहास रच दिया।

रियल कश्मीर को इस सफलता पर ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने बधाई दी है। एआईएफएफ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने अपने एक बयान में कहा, 'रियल कश्मीर को आई-लीग के लिए क्वॉलिफाई करने वाला कश्मीर का पहला क्लब बनने के लिए बधाई। हमें पूरी उम्मीद है कि ये सफलता युवाओं को इस खूबसूरत खेल से जुड़ने और देश को इंटरनेशनल फुटबॉल में नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रेरित करेगी।'

टॅग्स :आईलीगफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM Modi Football Video Viral: फुटबॉल ग्राउंड में दिखा पीएम मोदी का अलग रूप, वीडियो तेजी से वायरल

भारतगंगटोक में फुटबॉलर बने पीएम नरेंद्र मोदी, किया गोल, वीडियो और तस्वीरें

भारतPM Modi Sikkim Visit: मैदान में उतरे मोदी; गंगटोक में युवाओं के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए पीएम, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका