लाइव न्यूज़ :

ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार पर लगा पेरिस के होटल में महिला से रेप का आरोप: रिपोर्ट्स

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: June 2, 2019 09:58 IST

Neymar: ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार पर पेरिस के एक होटल में महिला से रेप का आरोप लगा है, उन पर सहमति के बिना सेक्स के लिए हिंसा के प्रयोग का लगा आरोप

Open in App

ब्राजील और पेरिस सेंट जर्मेन क्लब के स्टार फुटबॉलर नेमार पर पेरिस के होटल में एक महिला से रेप का आरोप लगा है। ब्राजीलियन मीडिया में शनिवार को आई रिपोर्ट्स में नेमार के पिता ने इन आरोपों को ब्लैकमेलिंग का प्रयास कहते हुए इसकी आलोचना की है। 

साओ पाउलो पुलिस के पास दर्ज शिकायत के अनुसार पेरिस सेंट जर्मेन के इस स्टार खिलाड़ी पर 'पीड़िता की सहमति के बिना उसके साथ सेक्स करने के लिए हिंसा का प्रयोग' करने का आरोप लगा है। 

साओ पाउलो के सुरक्षा सचिव ने शिकायत की प्रति देने से इनकार करते हुए सिर्फ इस बात की पुष्टि की शिकायत दर्ज हुई है लेकिन इसकी सामग्री को वर्गीकृत किया गया है।

अज्ञात महिला, जो ब्राजील में रहती है, की नेमार से मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी और मैसेज के आदान-प्रदान के बाद, फुटबॉलर ने उसे मई मध्य में पेरिस बुलाया था। 

शिकायत के अनुसार, नेमार होटल में 'पूरी तरह से नशे' की हालत में पहुंचे थे, जहां उन दोनों के बीच बातचीत हुई और दोनों ने एक दूसरे को प्यार से गले लगाया। दस्तावेज के अनुसार, लेकिन इसके बाद, 'वह आक्रामक हो गए और पीड़िता की सहमति के बिना उसके साथ सेक्स करने के लिए हिंसा का प्रयोग किया।'

नेमार के पिता ने आरोपों को बताया ब्लैकमेलिंग की कोशिश

नेमार के पिता नेमार सैंतोस, जोकि उनके मैनेजर भी हैं, ने ब्राजीलियन मीडिया को दिए इंटरव्यू में इन आरोपों से इनकार किया है।

नेमार सैंतोस ने कहा, ये सच नहीं है, 'उसने कभी कोई अपराध नहीं किया है।' उन्होंने कहा, उनका बेटा ब्लैकमेलिंग का पीड़ित है। उन्होंने कहा, 'हमारे पास सारे सबूत हैं और हमने पहले ही उन्हें वकीलों को दे दिए हैं।'

नेमार सैंतोस ने कहा कि उनका बेटा (नेमार) और वह महिला डेट पर गए थे लेकिन नेमार इसके बाद उससे फिर नहीं मिलना चाहते थे। उसके बाद से ही उस महिला ने उनसे और उनके परिवार से पैसे वसूलने की कोशिश की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता पेरिस में 15 से 17 मई के दौरान थी, लेकिन उसने ब्राजील में शिकायत दर्ज कराने के लिए पिछले शुक्रवार तक का इंतजार किया क्योंकि वह 'भावनात्मक रूप से हिली' हुई थी।

27 वर्षीय नेमार अभी कोपा अमेरिकी कप की तैयारियों के लिए ब्राजील में हैं, जोकि ब्राजील में ही 14 जून से 7 जुलाई तक खेला जाएगा।

टॅग्स :नेमाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका