लाइव न्यूज़ :

गुफा में जिंदा मिले इस देश के 13 फुटबॉल खिलाड़ी, 9 दिन पहले हुए थे गुम

By भाषा | Updated: July 3, 2018 14:06 IST

बचावकर्मियों ने इन खिलाड़ियों तक उच्च कैलोरी की जेल और पैरासीटामोल समेत भोजन और दवाइयां पहुंचाई।

Open in App

मे साई, 3 जुलाई: थाईलैंड में नौ दिन से लापता चल रहे युवा फुटबॉल टीम के 13 सदस्यों को ढूंढ निकाला गया है। इन बच्चों की हालत खराब है लेकिन सभी जिंदा हैं। इन खिलाड़ियों तक भोजन और चिकित्सा मदद पहुंचाई गई है और बचावकर्मियों का ध्यान इन्हें बाहर निकालने पर है। एक फुटेज में एक ब्रिटिश गोताखोर चिल्लाते हुए सुनाई दे रहा है, 'आप कितने लोग है ?...13.. बहुत बढ़िया।' 

बचावकर्मियों ने इन खिलाड़ियों तक उच्च कैलोरी की जेल और पैरासीटामोल समेत भोजन और दवाइयां पहुंचाई। बचावकर्मी इन्हें निकालने की कोशिशों में जुटे हैं हालांकि गुफा के मार्ग अब भी जलमग्न हैं। 

यह भी पढ़ें- FIFA: स्वीडन के खिलाफ स्विट्जरलैंड की नजरें 64 साल बाद क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच इतिहास रचने पर

थाईलैंड की सशस्त्र सेनाओं द्वारा जारी एक बयान के अनुसार नौसेना के कैप्टन आनंद सुरावान ने कहा, 'हम कम से कम चार महीने तक जीवित रहने के लिए अतिरिक्त भोजन भेजने की तैयारी करेंगे और पानी में जीवित रहने के लिए सभी 13 को गोताखोरी का प्रशिक्षण देंगे।' 

चिआंग राय प्रांत के गवर्नर नारोंगसाक ओसोट्टानाकोर्न ने कहा, 'हमने इसे ‘मिशन इम्पॉसिबल' नाम दिया है क्योंकि हर दिन बारिश हो रही है लेकिन हमारे संकल्प और उपकरणों से हम प्रकृति से लड़े।' 

ब्रिटिश गोताखोरों ने सोमवार रात लड़कों को ढूंढा था। 

यह भी पढ़ें- FIFA: 32 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंची बेल्जियम की टीम, इंजुरी टाइम में गोल कर जापान को हराया

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका