लाइव न्यूज़ :

इटली वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे इस महान खिलाड़ी ने फुटबॉल को अलविदा कहा

By भाषा | Updated: January 7, 2020 17:03 IST

Daniele de Rossi: इटली की वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे महान खिलाड़ी डेनियल डि रोसी ने फुटबॉल को अलविदा कह दिया

Open in App
ठळक मुद्देडि रॉस इटली की ओर से 2004 से 2017 के बीच 117 मैच खेलेरॉसी 2006 विश्व कप जीतने वाली इटली की टीम के सदस्य रहे

ब्यूनस आयर्स: इटली के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डेनियल डि रोसी ने अर्जेन्टीना की दिग्गज टीम बोका जूनियर से जुड़ने के छह महीने के भीतर सोमवार को फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की। डि रोसी ब्यूनर्स आयर्स स्थित टीम की ओर से सिर्फ सात मैचों में खेले और इस दौरान एक गोल किया।

उन्होंने कहा कि पारिवारिक कारणों से उन्हें स्वदेश लौटना होगा। इटली और रोमा के 36 साल के पूर्व मिडफील्डर डि रोसी ने कहा, ‘‘मुझे घर जाना होगा। मैं बोका और फुटबॉल को छोड़ रहा हूं।’’

अर्जेन्टीना में रहने के दौरान डि रोसी को कई चोटों का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने जोर देते हुए कहा कि उन्हें कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने परिवार और अपनी बेटी के करीब रहने की जरूरत महसूस हुई क्योंकि उन्हें उनकी कमी खल रही थी।

डि रोसी 18 साल तक रोमा की ओर से खेले। पिछले सत्र के अंत में वह क्लब से अलग हुए। वह इटली की ओर से 2004 से 2017 के बीच 117 मैच खेले और इस दौरान 2006 विश्व कप जीतने वाली इटली की टीम के सदस्य रहे। 

टॅग्स :फुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका