लाइव न्यूज़ :

I-League: रीयल कश्मीर ने मोहन बागान को हरा मचाया तहलका, पहले ही सीजन में खिताब जीतने की उम्मीद बरकरार

By भाषा | Updated: January 6, 2019 18:58 IST

I-League: आई लीग में रीयल कश्मीर ने मोहन बागान को 2-1 से हराते हुए सनसनी मचा दी है, इस जीत के साथ ही कश्मीर ने पहले सत्र में खिताब जीतने की उम्मीद बरकरार रखी

Open in App

कोलकाता, 06 जनवरी: मेसन रॉबर्टसन के दो गोल की मदद से रीयल कश्मीर ने आई-लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को यहां मोहन बागान को 2-1 से हराकर अपने पहले सत्र में खिताब जीतने की उम्मीदों को बरकरार रखा है।

रॉबर्टसन ने यहां के साल्टलेक स्टेडियम में खेले गये मैच में 33वें और 74वें मिनट में गोल दागा। बागान के लिए एकमात्र गोल सोनी नोर्डे ने मैच के 42वें मिनट में किया। 

पहली बार देश की शीर्ष लीग में खेल रही रीयल कश्मीर की यह सत्र में छठी जीत है। टीम के 11 मैचों में 21 अंक हो गये जिससे वह तालिका में तीसरे स्थान पर है। नेरोका एफसी के भी 11 मैचों में इतने ही अंक है लेकिन उसका गोल अंतर बेहतर है।

दोनों टीमें शीर्ष पर काबिज चेन्नई सिटी से तीन अंक पीछे हैं। मोहन बागान की टीम इस हार से छठे स्थान पर खिसक गयी। उसके 11 मैच में 15 अंक है। 

इस जीत के बाद रीयल कश्मीर फुटबॉल क्लब (RKFC) के मालिक संदीप चट्टू ने कहा, आज की जीत रीयल कश्मीर फुटबॉल क्लब में सभी के समर्पण और कड़ी मेहनत का नतीजा है। खिलाड़ी शानदार अंदाज में खेले और अब हमारे सामने अंतिम कठिन कार्य की चुनौती है।'

टॅग्स :आईलीगफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका