लाइव न्यूज़ :

पूर्व भारतीय फुटबॉलर की कोरोना वायरस से मौत, परिवार के पांच पॉजिटिव सदस्यों का भी चल रहा इलाज

By भाषा | Updated: June 6, 2020 14:20 IST

E Hamsakoya: संतोष ट्रॉफी फुटबॉल ई हमसाकोया की कोरोना वायरस की वजह से शनिवार को केरल में मौत हो गई, वह 61 वर्ष के थे

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व फुटबॉलर हमसाकोया अपने परिवार के साथ 21 मई से ही क्वारंटीन में थेहमसाकोया की पत्नी और बेटे सबसे पहले कोरोना संक्रमित हुए थे

मल्लापुरम (केरल): पूर्व संतोष ट्राफी फुटबॉलर ई हमसाकोया की शनिवार को यहां एक अस्पताल में कोविड-19 वायरस से मौत हो गयी जिससे इस संक्रमण से राज्य में मरने वालों संख्या 15 तक पहुंच गयी।

पाराप्पानांगडी के निवासी हमसाकोया 61 वर्ष के थे और मुंबई में बस गये थे। वह संतोष ट्रॉफी में महाराष्ट्र राज्य के लिये खेलते थे और मशहूर क्लब मोहन बागान और मोहम्मडन स्पोर्ट्स क्लब के लिये भी खेले थे।

हमसाकोया के परिवार के पांच सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव

वह नेहरू ट्रॉफी में राष्ट्रीय टीम के लिये भी खेले थे। वह और उनका परिवार 21 मई को अपने गृहनगर आया था और तब से पृथकवास में थे। उनके परिवार के पांच सदस्यों को भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया और उनका उपचार चल रहा है।

मल्लापुरम जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. के सकीना ने कहा कि हमसाकोया के पत्नी और बेटे में सबसे पहले कोविड-19 के लक्षण दिखायी दिये थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने कहा कि हमसाकोया को सभी संभव मेडिकल उपचार दिया गया लेकिन आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉ. सकीना ने कहा, ‘‘उनकी पत्नी और बेटे सबसे पहले संक्रमित मिले। जिसके बाद हमसाकोया भी पॉजिटिव पाये गये और उनका उपचार चल रहा था। उनके बेटे की पत्नी और उसके दोनों बच्चे भी पॉजिटिव आये हैं।’’ 

मालाबार क्षेत्र के एक दिग्गज फुटबॉलर, हमसाकोया संतोष ट्रॉफी में महाराष्ट्र राज्य के लिए खेलने के अलावा लोकप्रिय फुटबॉल क्लबं, मोहन बागान और मोहम्मडन स्पोर्ट्स क्लब के लिए भी खेले थे।

कालीकट यूनिवर्सिटी फुटबॉल टीम के एक पूर्व खिलाड़ी, हमसाकोया नेहरू ट्रॉफी में राष्ट्रीय टीम के लिए भी खेले थे।

टॅग्स :फुटबॉलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका