लाइव न्यूज़ :

कोरोना: ब्रिटेन के इस फुटबॉल क्लब ने अपने कुछ कर्मचारियों को अवकाश पर भेजा, पर देगा पूरा वेतन

By भाषा | Updated: April 12, 2020 12:12 IST

Sheffield United: कोरोना वायरस संकट को देखते हुए प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट की टीम शेफील्ड यूनाइटेड ने अपने कुछ कर्मचारियों को अवकाश पर भेज दिया है, लेकिन वह उन्हें पूरा वेतन देगा

Open in App
ठळक मुद्देप्रीमियर लीग टीम शेफील्ड यूनाइटेड अपने कर्मचारियों को अवकाश पर भेजने पर भी देगी वेतनब्रिटेन में कोरोना संक्रमण के 78 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं, 9800 से ज्यादा की मौत

लंदन: प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट की टीम शेफील्ड यूनाइटेड ने कहा कि उसने अपने कुछ स्थायी और अस्थायी कर्मचारियों को सरकारी अवकाश पर भेज दिया है लेकिन वह इस दौरान वह उनके पूरे वेतन का भुगतान करना जारी रखेगा।

इनमें वे कर्मचारी शामिल हैं जो कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से अपना काम नहीं कर पा रहे हैं लेकिन क्लब ने कहा कि वह ब्रिटिश सरकार की योजना के तहत सार्वजनिक धनराशि का उपयोग करने का सहारा नहीं लेगा।

क्लब ने बयान में कहा, ‘‘शेफील्ड यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने अपने कुछ कर्मचारियों को सरकारी अवकाश पर जाने के बारे में सूचित किया है। ’’ इसमें कहा गया है, ‘‘क्लब हालांकि तमाम चुनौतियों के बावजूद अपने इन स्थायी और अस्थायी कर्मचारियों के वेतन का पूर्ण भुगतान करना जारी रखेगा।’’ 

ब्रिटेन कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शामिल है, जहां अब तक 78 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और 9800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :फुटबॉलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका