लाइव न्यूज़ :

कोरोना से जंग: रियाल मैड्रिड के खिलाड़ियों और कोचों के वेतन में दस प्रतिशत की कटौती

By भाषा | Updated: April 9, 2020 13:29 IST

Real Madrid: स्पेन में कोरोना वायरस महामारी की वजह से हुई भारी तबाही को देखते हुए फुटबॉल क्लब रियाल मैड्रिड के खिलाड़ी और कोच अपने वेतन में 10 फीसदी की कटौती को हुए तैयार

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस की वजह से स्पेनिश लीग को प्रतियोगिताएं न होने पर होगा एक अरब यूरो का नुकसानकोरोना वायरस की वजह से स्पेन में मृतकों की संख्या 14 हजार को पार कर गई है

मैड्रिड: रियाल मैड्रिड के खिलाड़ी और कोच कोरोना वायरस महामारी के कारण राजस्व को हुए नुकसान में मदद के लिये अपने वेतन में कम से कम दस प्रतिशत की कटौती करने पर सहमत हो गये हैं। क्लब ने कहा कि यह फैसला उनकी फुटबॉल और बास्केटबॉल टीमों पर लागू होगा।

क्लब के कुछ शीर्ष अधिकारी वेतन में कटौती पर सहमत हो गये हैं जो 20 प्रतिशत तक जा सकता है लेकिन यह बाकी सत्र की परिस्थितियों पर निर्भर करता है। साथी स्पेनिश क्लब सेविला ने भी बुधवार को कहा कि महामारी के दौरान कार्य की लागत कम करने के लिये वह अपने खिलाड़ियों और अन्य कर्मचारियों को अवकाश पर रखेगा।

स्पेनिश लीग ने अनुमान लगाया है कि अगर महामारी के कारण प्रतियोगिताएं शुरू नहीं होती है तो क्लबों को संयुक्त रूप से एक अरब यूरो का नुकसान होगा। स्पेन इस वायरस से दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शामिल है, जहां इसके संक्रमितों की संख्या 1 लाख 48 हजार को पार कर गई है और इससे अब तक 14 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM Modi Football Video Viral: फुटबॉल ग्राउंड में दिखा पीएम मोदी का अलग रूप, वीडियो तेजी से वायरल

भारतगंगटोक में फुटबॉलर बने पीएम नरेंद्र मोदी, किया गोल, वीडियो और तस्वीरें

भारतPM Modi Sikkim Visit: मैदान में उतरे मोदी; गंगटोक में युवाओं के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए पीएम, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका