लाइव न्यूज़ :

कोरोना: एक महीने से नहीं हुआ कोई फुटबॉल मैच, कोई नहीं जानता कब तक हो पाएगी वापसी

By भाषा | Updated: April 14, 2020 08:06 IST

Football: दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में शुमार फुटबॉल के मैच पिछले एक महीने से नहीं हुए हैं और यूरोप में कोरोना की भयावहता देखते हुए इस खेल की वापसी को लेकर अनिश्चितता बरकरार है

Open in App
ठळक मुद्देआखिरी फुटबॉल मैच ग्लास्गो में 12 मार्च को इबरॉक्स स्टेडियम में खेला गया था, 50 हजार दर्शक थे मौजूद यूरोपा लीग के इस मैच में बेयर लीवरकुसेन ने रेंजर्स को 3-1 से हराया था

पेरिस: यूरोप में खचाखच भरे स्टेडियम में अंतिम फुटबॉल मैच एक महीने पहले खेला गया था और कोरोना वायरस के कारण अभी जो स्थिति बनी हुई है कि उसे देखते हुए कोई भी यह नहीं कह सकता है कि विश्व भर में बेहद लोकप्रिय इस खेल की कब वापसी होगी। ग्लास्गो में 12 मार्च को इबरॉक्स स्टेडियम में 50 हजार दर्शक मौजूद थे। यूरोपा लीग के इस मैच में बेयर लीवरकुसेन ने रेंजर्स को 3-1 से हराया था। उस रात को कुछ अन्य मैच भी खेले गये थे लेकिन वे सभी बंद स्टेडियमों में हुए थे।

तब से लेकर 31 दिन बीत गये हैं और पूरे यूरोप में तस्वीर अब भी बेहद निराशाजनक है। यूरोप में इटली, स्पेन, फ्रांस और यूनाईटेड किंगडम सबसे प्रभावित देश हैं। सभी देशों में पिछले कई सप्ताह से लॉकडाउन चल रहा है दर्शकों के सामने खेल की शुरुआत तो छोड़िये कोई यह भी नहीं जानता कि बंद स्टेडियमों में यह खेल कब शुरू हो पाएगा। वर्तमान स्थिति के मनोवैज्ञानिक प्रभाव का मतलब है कि कई लोग अब भविष्य में फुटबॉल मैचों के दौरान स्टेडियम में भीड़ के बीच जाने से पहले कई बार विचार करेंगे।

प्रीमियर लीग को जब 13 मार्च को निलंबित किया गया था तब लीवरपूल के कोच जुर्गेन क्लॉप ने कहा, ‘‘आज फुटबॉल और फुटबॉल मैच वास्तव में महत्वपूर्ण नहीं रह गये हैं।’’ यह क्लब उन टीमों में शामिल है जिसे मैचों के निलंबन से सबसे अधिक नुकसान हुआ है। वह पिछले 30 वर्षों में पहली बार इंग्लिश प्रीमियर लीग का खिताब जीतने के करीब था।

अभी यह सुनिश्चित नहीं है कि लीवरपूल का यह सपना पूरा भी हो या पाएगा या नहीं क्योंकि सरकार ने साफ किया है कि इंग्लैंड में तब तक फुटबॉल की वापसी नहीं होगी जब तक कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आ जाती। यूरोपीय फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था यूएफा हालांकि अब भी उम्मीद लगाये हुए है कि सभी लीग अपना सत्र पूरा करने में सफल रहेंगी। इसके लिये वह जुलाई-अगस्त में खेलने की संभावना भी तलाश रही है।

यूएफा अध्यक्ष अलेक्सांद्र सेफरिन ने कहा कि लीवरपूल को प्रीमियर लीग खिताब से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैच नहीं हो पाते हैं तो हमें कोई दूसरा रास्ता निकालना होगा।’’ 

टॅग्स :फुटबॉलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका