लाइव न्यूज़ :

बोरूसिया मोनशेनग्लाबाख के स्ट्राइकर मार्कस थुरम ने विरोधी खिलाड़ी के चेहरे पर थूका, जानिए क्या हुआ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 22, 2020 16:58 IST

जर्मन फुटबॉल महासंघ ने सोमवार को कहा कि यह प्रतिबंध जर्मन कप और बुंदेसलीगा में लागू होगा। थुरम पर एक मैच का निलंबित प्रतिबंध भी रहेगा जो 21 दिसंबर 2021 तक अच्छे बर्ताव की शर्त पर निर्भर करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देटैकल को लेकर बहस के बाद थुरम ने डिफेंडर स्टीफन पोश के चेहरे पर थूक दिया था।आज कुछ ऐसा हुआ है जो मेरे चरित्र में नहीं है और ऐसा कभी नहीं होना चाहिए।मैं अपने इशारे के सभी परिणामों को स्वीकार करता हूं।

बर्लिनः बोरूसिया मोनशेनग्लाबाख के स्ट्राइकर मार्कस थुरम पर बुंदेसलीगा फुटबॉल टूर्नामेंट के मैच के दौरान होफेनहीम टीम के खिलाड़ी के चेहरे पर थूकने के लिए पांच मैचों का प्रतिबंध लगाया गया है।

थुरम ने इंस्टाग्राम पर लिखा, मैंने गलत तरीके से प्रतिद्वंद्वी के साथ व्यवहार किया और गलती से कुछ हुआ। 'आज कुछ ऐसा हुआ है जो मेरे चरित्र में नहीं है और ऐसा कभी नहीं होना चाहिए।

जर्मन फुटबॉल महासंघ ने सोमवार को कहा कि यह प्रतिबंध जर्मन कप और बुंदेसलीगा में लागू होगा। थुरम पर एक मैच का निलंबित प्रतिबंध भी रहेगा जो 21 दिसंबर 2021 तक अच्छे बर्ताव की शर्त पर निर्भर करेगा। टैकल को लेकर बहस के बाद थुरम ने डिफेंडर स्टीफन पोश के चेहरे पर थूक दिया था।

रेफरी फ्रेंक विलेनबर्ग ने वीडियो देखने के बाद थुरम को मैदान से बाहर भेज दिया और पोश को पीला कार्ड दिखाया। होफेनहीम ने यह मुकाबला 2-1 से जीता। महासंघ ने थुरम पर 40 हजार यूरो (50 हजार डॉलर) का जुर्माना भी लगाया। 'मैं अपने विरोधियों से, अपने साथियों से, परिवार से और उन सभी लोगों से माफी मांगता हूं जिन्होंने मेरी प्रतिक्रिया देखी। बेशक, मैं अपने इशारे के सभी परिणामों को स्वीकार करता हूं। '

बोरूसिया की टीम पहले ही फ्रांस के थुरम पर एक महीने के वेतन का जुर्माना लगा चुकी है जिसे सामाजिक कार्यों के लिए दान किया जाएगा। बोरूसिया मोनचेंग्लादबैच के स्ट्राइकर मार्कस थुरम ने प्रतिद्वंद्वी के ऊपर थूकने के लिए माफी मांगी है।

टॅग्स :जर्मनीफ़्रांसजापानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका