लाइव न्यूज़ :

ब्राजीली फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो हाउस अरेस्ट से हुए रिहा, पराग्वे में इस वजह से किया गया था नजरबंद

By सुमित राय | Updated: August 25, 2020 13:41 IST

Open in App
ठळक मुद्देरोनाल्डिन्हो को लगभग पांच महीने बाद पराग्वे में होम अरेस्ट से रिहा कर दिया गया है।रोनाल्डिन्हो को पराग्वे में जाली पासपोर्ट से प्रवेश करने के कारण नजरबंद किया गया था।

ब्राजील के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो को लगभग पांच महीने बाद पराग्वे में होम अरेस्ट से रिहा कर दिया गया है। उनके साथ-साथ उनके भाई भी होम अरेस्ट पर थे। बता दें कि रोनाल्डिन्हो को पराग्वे में जाली पासपोर्ट से प्रवेश करने के कारण पांच महीने के लिए होटल में नजरबंद किया गया था।

पराग्वे के जज गुस्तावो अमरिल्ला ने रोनाल्डिन्हो ओर उनके भाई राबर्टो डि आसिस मोरीरा को दो साल की जेल की निलंबित सजा सुनाई और उन्हें रिहा करने का आदेश दिया। इन दोनों भाईयों को दो लाख डॉलर का जुर्माना भी भरना होगा।

पहले जेल में रखा गया, फिर होटल में किया गया था शिफ्ट

रोनाल्डिन्हो और उनके भाई को मार्च में पराग्वे के जाली पासपोर्ट से देश में प्रवेश करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। ये दोनों व्यावसायिक गतिविधियों के लिए पराग्वे आए थे। इस दिग्गज फुटबॉलर को इससे पहले पराग्वे की बेहद सुरक्षा वाली जेल में रखा गया था, लेकिन बाद में उन्हें वहां से रिहा करके एक आलीशान होटल में नजरबंद कर दिया गया था।

नजरबंद रहते हुए मनाया था बर्थडे

ये दोनों भाई अब तुरंत अपने देश ब्राजील लौट सकते हैं। ब्राजील की 2002 की चैंपियन टीम के सदस्य तथा बार्सिलोना, मिलान और पेरिस सेंट जर्मेन के पूर्व स्टार रोनाल्डिन्हो ने पराग्वे में ही नजरबंद रहते हुए अपना 40वां जन्मदिन मनाया। वह एक स्थानीय संस्था के निमंत्रण पर पराग्वे आए थे।

2005 में जीता था बैलन डी ओर अवॉर्ड

रोनाल्डिन्हो ने साल 2002 में फीफा वर्ल्ड कप और 1999 में कोपा अमेरिका का खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा था। उन्होंने अपने क्लब करियर में 13 खिताब जीते है, जिसमें बार्सिलोना के साथ दो ला-लीगा और एक चैंपियन्स लीग खिताब शामिल हैं। साल 2005 में रोनाल्डिन्हो को शानदार प्रदर्शन के लिए साल के बेस्ट फुटबॉलर को दिया जाने वाला बैलन डी ओर अवॉर्ड जीता था।(भाषा से इनपुट)

टॅग्स :फुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका