लाइव न्यूज़ :

6 लाख की है दुनिया की सबसे मंहगी चॉकलेट, आखिर क्या है खास !!

By मेघना वर्मा | Updated: March 24, 2018 17:02 IST

इंटरनेशनल चॉकलेट फेस्टिवल में यह चॉकलेट 7728 यूरो यानी 6 लाख की बिक रही है।

Open in App

मूड खराब हो या आपसे कोई नाराज हो, हर समस्या का इलाज हम चॉकलेट में ढूंढ लेते हैं। यह हमारे मूड से लेकर दूसरों को मनाने के काम भी आती है। सबसे अच्छी बात तो यह है कि दुनिया में बहुत कम ऐसे लोग हैं जिन्हें चॉकलेट खाना पसंद ना हो। हर दूसरे व्यक्ति की पहली पसंद होती है ये चॉकलेट। इसका तो नाम भी जुबां पर आते ही इसे खाने की इच्छा होने लगती है। तो चलिए हम आपको चॉकलेट से जुड़ी एक ऐसी खबर के बारे में बताते हैं जिसे जानने के बाद आप हैरान हो जायेंगे।

दरअसल चॉकलेट के प्रेमियों के लिए इन दिनों पुर्तगाल में इंटरनेशनल चॉकलेट फेस्टिवल का आयोजन किया गया है जिसमें दुनिया भर की चॉकलेट बिक रही है। यहां आपको चॉकलेट की इतनी वैरायटी देखने को मिल सकती है जिसका आपने कभी अनुमान भी ना लगाया हो। इन्हीं हजारों चॉकलेट में से एक ऐसी चॉकलेट यहां मिल रही है जिसने मीडिया सुर्खियों में अपनी जगह टॉप पर बना ली है। कारण यह है कि यह चॉकलेट 6 लाख की है। जी हां... इस फेस्टिवल में यह चॉकलेट लाखों में बिक रही है, इसे दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट बताया जा रहा है। 

23 कैरेट गोल्ड प्लेटेड से बनी है ये चॉकलेट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इंटरनैशनल चॉकलेट फेस्टिवल में 7728 यूरो यानी 6 लाख की चॉकलेट बिक रही है। इस चॉकलेट की खास बात ये है की इसमें 23 कैरेट गोल्ड प्लेटेड चॉकलेट की परत लगाई गयी है। इसका नाम 'ग्लोरियस' रखा गया है। सोने की परत चढ़े होने के अलावा इस चॉकलेट पर केसर की परत, सफेद ट्रूफल, वनिला और मेडागास्कर से मंगाई गए सोने के टुकड़े सजाए गए हैं।

सिर्फ एक हजार पीस ही हैं बनें

बॉनबॉन इस चॉकलेट को सिर्फ कुछ खुशकिस्मत ही स्वाद ले पाएंगें। इसका कारण ये है कि इसकी कीमत ज्यादा होने के साथ ही इसके केवल एक हजार पीस ही बनाए गए हैं। इस चॉकलेट को बनाने में काम में डेनिएल गोम्स पिछले एक साल से जुटे थे। इसकी पैकेजिंग भी बेहद खास है। लकड़ी के बेस पर सोने से सीरियल नंबर लिखा गया है। वहीं इस पर हजार से ज्यादा स्वारोवस्की क्रिस्टल और मोती लगे हैं। इसके अलावा चॉकलेट को सोने की रिबन से बांधा गया है।  

टॅग्स :चॉकलेटअजब गजबवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

खाऊ गली अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी