लाइव न्यूज़ :

मिलिए मुंबई के मिस्टर गाला से, जो बालों में आग लगाकर देते हैं हेयर कट

By मेघना वर्मा | Updated: August 11, 2018 15:18 IST

जले की बदबू से बचने के लिए सलून स्टाफ बाल पर एक खास तरह का जेल या फ्रेंगरेंस को डालते हैं।

Open in App

बाल तो हम सभी ने कभी ना कभी कटवाया होगा। सलून जाने के बाद हम नॉर्मली अपने चेहरे पर सूट पर होने वाले हेयर कट करवाते हैं। जिसमें आपके बालों को गीला करके अलग-अलग स्टाइल से बाल काटा जाता है। मगर यदि हम ये कहें कि देश में एक ऐसा सलून भी हो जो आपके बाल काटने के लिए पानी की जगह आग का इस्तेमाल करती है तो। जी हां हम मजाक नहीं कर रहे हैं मुंबई में ऐसा ही एक सलून है जो आपके बाल को काटने के लिए किसी पानी या जेल नहीं बल्कि आग का इस्तेमाल करता है। आप भी जानिए क्या हैं यहां की खासियत। 

सिर पर लगती है आग तो कटता है बाल

मुंबई में खुले इस सलून को वीयर्ड मगर खास सलून कहा जा सकता है। काजियो सलून एंड स्पा के नाम से जाने जाना वाला यह सलून देश में एक मात्र ऐसा सलून है जो अपने इस अनोखे अंदाज के लिए जाना जाता है। इस सलून में लड़कों के बालों को पहले आग से जलाया जाता है और फिर उसी फायर में बाल काटे जाते हैं। जिसे फायर हेयर कट के नाम से भी जाना जाता है। 

कंघी से बुझाते हैं आग

एक बार बाल में आग लग जाने के बाद स्टाइलिश अपने हाथों से तेजी से बालों पर काम करता है। कैंची और कंघी की मदद से ना सिर्फ वो बाल काटता है बल्कि वो आग भी इसी से बुझाने की कोशिश करते हैं। इस सलून के ओनर मीत गाला इस काम में सिर्फ एक्सपर्ट लोगों को ही उतारते हैं। 

लगाते हैं खास जेल

किसी भी चीज को जब हम जलाते हैं तो उसमें से अजीब तरह की महक आने लगती है। बहुत सम्भावना होती है कि आग से कटे बालों से भी जलने की बदबू आने लगे। इससे बचने के लिए सलून स्टाफ उसपर एक खास तरह का जेल या फ्रेंगरेंस को डालते हैं। जिसके बाद बाल से किसी तरह की महक नहीं होती। 

डैमेज बाल हो जाते है सही

मीत गाला ने अपने एक इंटव्यू में बताया कि साधारण तरीके से सभी बाल काटते हैं लेकिन उन्होंने इसी फिल्ड में कुछ नया करने को सोचा था। इसलिए उन्हें इस फायर कटिंग का आइडिया आया। उन्होंने बताया की इस टेक्निक से जितने भी डैमेज बाल होते हैं वो सब सही हो जाते है। साथ ही बालों को नया लुक और उनकी वॉल्युम भी ज्यादा हो जाती है। 

src="https://www.facebook.com/plugins/comment_embed.php?href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2FViralNova%2Fposts%2F1203045413204195%3Fcomment_id%3D1203059349869468&include_parent=false" width="560" height="141" scrolling="no" frameborder="0" allowTransparency="true" allow="encrypted-media"

src="https://www.facebook.com/plugins/comment_embed.php?href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2FViralNova%2Fposts%2F1203045413204195%3Fcomment_id%3D1203061066535963&include_parent=false" width="560" height="121" scrolling="no" frameborder="0" allowTransparency="true" allow="encrypted-media"

src="https://www.facebook.com/plugins/comment_embed.php?href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2FViralNova%2Fposts%2F1203045413204195%3Fcomment_id%3D1203365649838838&include_parent=false" width="560" height="161" scrolling="no" frameborder="0" allowTransparency="true" allow="encrypted-media"

अलग-अलग हैं लोगों के रिएक्शन्स सोशल मीडिया पर इस चीज को लेकर लोगों के बीच काफी अलग-अलग मत आ रहे हैं। कुछ लोग इसे गलत बता रहे हैं तो कुछ इसे न्यू स्टाइल कह रहे हैं। सिर्फ भारतीय ही नहीं विदेशी भी इस नए कारनामें में अपना मत रख रहे हैं। 

फैशन ब्यूटी से जुड़ी अन्य ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :ब्यूटी टिप्समुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO