लाइव न्यूज़ :

सोनम कपूर पर चढ़ा शादी का लाल रंग, लग रही हैं 'परफेक्ट सिख ब्राइड', देखें तस्वीरें

By गुलनीत कौर | Updated: May 8, 2018 12:55 IST

सिख कल्चर के अनुसार सोनम ने शादी की ड्रेस के लिए लाल रंग ही चुना है। ड्रेस का यह रंग उनके चूड़े के साथ मैच कर रहा है।

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ आखिरकार शादी हो गई है। दोनों आज ही मुंबई में सिख रीति रिवाज के अनुसार शादी के बंधन में बंध गए हैं। बीते कुछ दिनों से सोनम कपूर की शादी के हर फंक्शन के लुक की तारीफें हो रही हैं, इसी बीच उनकी शादी का लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

सोनम कपूर का ब्राइडल लुक

ब्राइट रेड कलर के लहंगे में सोनम खूब जच रही हैं। यह लहंगा डिज़ाइनर अनुराधा वकील ने डिज़ाइन किया है। लहंगे के साथ लाल चुनरी, हैवी जूलरी, हाथों में चूड़ा और कलीरे, इस लुक को देखने के बाद सोनम को एक परफेक्ट सिख ब्राइड कहा जा सकता है। लेकिन इस लुक में भी सोनम ने कई बदलाव किए हैं। 

सोनम कपूर आनंद आहूजा की शादी: ठांठ-बांट आए सितारे, पर छाए तैमूर अली खान, सोशल मीडिया में लूटी महफिल

सिख कल्चर के अनुसार सोनम ने शादी की ड्रेस के लिए लाल रंग ही चुना है। ड्रेस का यह रंग उनके चूड़े के साथ मैच कर रहा है। ड्रेस पर गोल्डन रंग की एम्ब्रायडरी का काफी काम किया गया है जो हाथ में पहने गोल्डन कलीरों को कॉम्प्लीमेंट कर रहा है। उंगलियों में भी सिख ब्राइड की तरह जूलरी पहनी है।

यह भी पढ़ें: शादी के बंधन में बंधे सोनम कपूर और आनंद आहूजा, फोटो हुई वायरल

जूलरी में है फ्यूज़न इफ़ेक्ट

लेकिन कम्पलीट जूलरी की बात करें तो यहां सोनम कपूर ने एक्सपेरिमेंट किया है। सोनम कपूर ने पुराने जमाने की झलक दर्शाती जूलरी पहनी है। मुग़ल काल में रानियां जिस तरह के हैवी और नकाशीदार कारीगरी वाले गहने पहनती थीं, ठीक उसे इतरह की लुक को सोनम ने अपने वेडिंग डे के लिए चुना है। गले में सोनम ने दो सेट पहने हैं और कानों के ईयर रिंग भी लंबे और हैवी लुक के हैं।

सोनम कपूर ने माथे को भी अलग लुक देने की कोशिश की है। माथे की टीका काफी फैला हुआ और हैवी लुक वाला है। यह एक कश्मीरी स्टाइल का टीका है। तो यहां भी सोनम ने अपनी ब्राइडल लुक को जूलरी के नाम पर फ्यूज़न दिया है। 

लेकिन ओवरआल बात करें तो सोनम बहुत सुन्दर लग रही हैं। अपनी आजतक की सभी लुक्स की तुलना में सोनम अपनी शादी के इस जोड़े में हटकर लग रही हैं।

यह भी पढ़ें: 18 महीने में तैयार हुई थी सोनम कपूर की मेहंदी सेरेमनी ड्रेस, जानिए क्या है खास

आनंद आहूजा का वेडिंग डे लुक

सोनम के मिस्टर परफेक्ट यानी आनंद आहूजा ने भी ट्रेडिशनल सूट पहना है। आनंद आहूजा ने सूट के साथ पगड़ी भी कैरी की है। आनंद आहूजा ने गोल्डन और व्हाइट के कॉम्बिनेशन की शेरवानी पहनी है। गोल्डन साफा और गले में पिंक रंग की मोतियों की माला है, साथ ही उन्होंने हाथ में सिख परंपरा के अनुसार कृपाण भी ले रखी है।

सोनम के अलावा अन्य रिश्तेदारों की भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पापा अनिल कपूर ने सफेद रंग का इंडो-वेस्टर्न सूट पहना है। भाई अर्जुन कपूर और अन्य बहनें भी इंडियन ट्रेडिशनल वियर में दिखाई दी रही हैं।

टॅग्स :सोनम कपूरआनन्द आहूजाबॉलीवुड अभिनेत्रीफैशनबॉलीवुड गॉसिपअनिल कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!