शादी के बंधन में बंधे सोनम कपूर और आनंद आहूजा, फोटो हुई वायरल

By भारती द्विवेदी | Published: May 8, 2018 12:10 PM2018-05-08T12:10:48+5:302018-05-08T12:10:48+5:30

सिख रीति-रिवाज से दोनों ने शादी की है।

sonam kapoor wedding pics-Anand Ahuja-Anil Kapoor-jahanvi kapoor-arjun kapoor | शादी के बंधन में बंधे सोनम कपूर और आनंद आहूजा, फोटो हुई वायरल

Sonam Kapoor Anand Ahuja Marriage-सोनम कपूर और आनंद आहूजा-Highlights, News Live Updates

मुंबई, 8 मई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा फाइनली शादी के बंधन में बंध गए हैं। सोनम और आनंद ने सिख रीति रिवाज से शादी की है। सोनम कपूर की शादी उनकी मासी कविता कपूर के घर बैंड स्टैंड बांद्रा स्थित बंगले सनटेक सिग्नेचर आइलैंड में हुई है। सोनम कपूर ने अपनी शादी में रेड और गोल्डन कलर का लंहगा पहना है और वो इसमें बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। वहीं आनंद आहूजा ने गोल्डन और व्हाइट के कॉम्बिनेशन की शेरवानी पहनी हैं। गोल्डन साफा और गले में पिंक रंग की मोतियों की माला साथ ही उन्होंने हाथ में कृपाण ले रखा है।

(सोनम कपूर की शादी से जुड़ी पल-पल की ताजा खबरें पाते रहने के लिए यहां क्लिक करें)

सोनम ने अपने इस खास दिन के लिए फैशन डिजाइनर अनुराधा वकील का लंहगा पहना है। वहीं उनका मेकअप और हेयर मशहूर मेकअप आर्टिस्ट नम्रता सोनी ने किया है। दुल्हा आनंद आहूजा ने डिजाइनर राधवेंद्र राठौर की डिजाइन की हुई शेरवानी पहनी है।

सोनम कपूर आनंद आहूजा की शादी: ठांठ-बांट आए सितारे, पर छाए तैमूर अली खान, सोशल मीडिया में लूटी महफिल

इस शादी के लिए थीम पिंक और व्हाइट रखा गया है। शादी में शामिल हुए ज्यादाlर मेहमान पिंक और व्हाइट ड्रेस में दिख रहे हैं। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाहन्वी कपूर ने सोनम की शादी के लिए गुलाबी लंहगे चुना है। वहीं खुशी कपूर ने इस शादी के लिए व्हाइट और येलो कलर के लंहगे को चुना है। दोनों ही बहनें बेहद खूबसूरत लग रही हैं।


आज देर शाम मुंबई के 'द लीला' होटल में सोनम की शादी का जश्न होगा। शाम को होने वाले इस रिसेफ्शन पार्टी में पूरा बॉलीवुड शामिल होने वाला है। कल यानी सात मई को मुंबई के सनटेक BKC में सोनम और आनंद की संगीत सेरेमनी हुई थी। जिसमें बॉलीवुड के तमाम दिग्गज कलाकार शामिल हुए थे।

English summary :
Sonam Kapoor Anand Ahuja Marriage: Bollywood actress Sonam Kapoor and businessman Anand Ahuja have tied up the marriage knot with Sikh rituals.


Web Title: sonam kapoor wedding pics-Anand Ahuja-Anil Kapoor-jahanvi kapoor-arjun kapoor

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे