लाइव न्यूज़ :

8 स्टेप्स में घर पर करें फेस क्लीन-अप, पार्लर के खर्च से बच जाएंगी आप

By गुलनीत कौर | Updated: April 25, 2018 11:18 IST

स्किन टाइप के अनुसार फेस पैक का इस्तेमाल करें। फेस पैक बाजारी हो या घर पर बनाया गया हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Open in App

हर महीने पार्लर जाकर फेस क्लीन-अप करवाने में बहुत खर्चा होता है। आजकल पार्लर में छोटी से छोटी सर्विस के लिए भी महंगा दम चार्ज करने लगे हैं। ऐसे में हमें घर पर ही उन ट्रीटमेंट को आजमा लेना चाहिए जिन्हें यदि हम खुद भी करें तो कोई नुकसान नहीं होगा, बल्कि फायदा ही होगा। चलिए आज आपको बताते हैं कि घर बैठे-बैठे फेस क्लीन-अप कैसे किया जा सकता है। 

घर पर फेस क्लीन-अप करने के लिए आपको चाहिए ये सामान:

स्किन टाइप के अनुसार क्लीनजर और फेस वॉशक्लीनजिंग मिल्क या फोमफेशियल स्क्रबफेस स्टीमरटोनरमॉइस्चराइजरस्किन टाइप के अनुसार फेस पैकरोजवाटरकॉटन का साफ कपड़ाब्लैकहैड रिमूवरबर्फ के कुछ टुकड़े या ठंडा पानीसॉफ्ट तौलिये या चेहरा साफ करने के लिए वाइप्स

यह भी पढ़ें: मेकअप रिमूव करने के 5 नेचुरल तरीके, इनसे स्किन में निखार भी आएगा

घर पर फेस क्लीन-अप करने का तरीका:

स्टेप 1: सबसे पहले नार्मल पानी से अपना चेहरा धोएं। स्किन टाइप के अनुसार फेस वॉश का इस्तेमाल करने और चेहरे, गर्दन, गर्दन के पीछे, सब जगह से एक्स्ट्रा धूल-मिट्टी को धो कर निकाल दें। साफ तौलिये के इस्तेमाल से हलके हाथों से चेहरा पोंछ लें।

स्टेप 2: अब चेहरे पर क्लीनजर का इस्तेमाल करें। पूरे चेहरे पर क्लीनजर लगा लें और उंगलियों के इस्तेमाल से गोलाकार डायरेक्शन में 2 मिनट के लिए मसाज करें और फिर कॉटन के कपड़े या स्किन वाइप से पोंछ लें।

स्टेप 3: स्किन टाइप के अनुसार स्क्रब का इस्तेमाल करें। उंगलियों पर थोद्दा स्क्रब लेकर चेहरे पर मसाज करें। मसाज घुमावदार डायरेक्शन में ही करना है लेकिन इस बार स्किन पर थोड़ा प्रेशर बनाते हुए मसाज करें। करीब 5 से 7 मिनट मसाज करें और फिर स्किन वाइप से चेहरा साफ कर लें। 

स्टेप 4: स्क्रब के बाद अब स्टीम लें। अगर आपके पास स्टीमर है तो उसमें साफ पानी भरकर 5 मिनट स्टीम लें। यदि स्टीमर नहीं है तो एक बर्तन में पानी उबाल लें और फिर सिर को तौलिये से ढककर 10 मिनट स्टीम लें। इस पानी में किसी भी तरह के ऑइल को मिलाने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें: पार्लर के खर्चे से बचें, 10 आसान स्टेप्स में घर पर ही करें 'फ्रेंच पेडीक्योर'

स्टेप 5: अब ब्लैकहैड रिमूवर से चेहरे के सभी ब्लैकहैड या वाइटहेड निकाल लें। ध्यान रहे कि जितने ब्लैकहैड आपको लगता है कि आसानी से निकल सकते हैं केवल उतने ही निकालने। जबरदस्ती करने से स्किन पर दाग भी पड़ सकते हैं। और यदि आपको ब्लैकहैड निकालने का तरीका ना पता हो तो ब्लैकहैड रिमूवर को माथे, नाक के कोनों में, होंठों के नीचे, आदि स्थानों पर एक बार थोड़ा प्रेशर देते हुए केवल घुमा लें। इतने से ही कुछ ब्लैकहैड निकल जाएंगे। 

स्टेप 6: अब अपनी स्किन टाइप के अनुसार फेस पैक लगा लें। यहाँ फेस पैक बाजारी हो या घर पर बनाया गया हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। इस फेस पैक को चेहरे पर कम से कम 20 मिनट तक लगा रहने दें। सूखने के बाद स्किन वाइप को पानी में भिगोकर फेस पैक निकालें।

स्टेप 7: अब चेहरे पर उंगलियों के इस्तेमाल से टोनर डैबी करके लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। यह टोनर स्किन के पीएच लेवल को मेनटेन करने में मदद करता है। अगर आपके पास टोनर ना हो तो खीरे का रस निकालकर उसे चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा लें। यह एक टोनर का ही काम करता है। 10 मिनट के बाद चेहरा पोंछ लें।

स्टेप 8: स्किन टाइप के अनुसार अच्छी मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। अगर आपकी स्किन ड्राई हैं तो क्रीमी लोशन यूज करें लेकिन अगर ऑयली या कॉम्बिनेशन स्किन है तो कम क्रीम वाले मॉइस्चराइजर का ही इस्तेमाल करें।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन