लाइव न्यूज़ :

Haryana Board/HBSE 12th Exam Result 2020: हरियाणा बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट आज होंगे घोषित, bseh.org.in पर करें चेक

By विनीत कुमार | Updated: July 21, 2020 12:51 IST

BSEH Haryana Board (HBSE)12th Exam Result 2020 Publish Soon: हरियाणा बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट आज घोषित हो जाएंगे। इस रिजल्ट को आप ऑनलाइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट आज शाम होंगे घोषित, ऑनलाइन नतीजे करें चेकहरियाणा बोर्ड के 10वीं के नतीजे पहले ही घोषित हो चुके हैं, 12वीं बोर्ड में कुल 2.30 लाख से अधिक स्टूडेंट

Haryana BSEH Board 12th Results 2020: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) आज कक्षा 12वीं (HBSE 12th Result 2020) के जारी करेगा। छात्र-छात्राएं अपने नतीजे ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। रिजल्ट के जारी होने के साथ ही करीब सवा दो लाख स्टूडेंट्स का इंतजार भी खत्म हो जाएगा। इस साल हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू हुए थे। हालांकि, कोरोना संकट के कारण इसे लॉकडाउन लागू होने के बाद रोकना पड़ा था।

Haryana BSEH Board 12th Results 2020: कितने बजे आएगा रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट आज यानी 21 जुलाई (मंगलवार) को शाम 5 बजे घोषित होंगे। अपने रिजल्ट आप आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर देख सकेंगे। बता दें कि इस साल 12वीं बोर्ड में कुल 2.30 लाख से अधिक स्टूडेंट परीक्षा में उपस्थित हुए थे।

पिछले साल रिजल्ट 17 मई को जारी किया गया था। वहीं, इस बार कोरोना वायरस के कारण इसमें देरी हुई है। इस बार कॉपी की चेकिंग के लिए कुल 3353 परीक्षक नियुक्त किए गए थे। पहले ऐसी उम्मीद थी कि दसवीं के रिजल्ट के तुरंत बाद 12वीं का रिजल्ट भी जारी होगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। 

Haryana BSEH Board 12th Results 2020: कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

- 12वीं का अपना रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा। 

- यहां आपको रिजल्ट का लिंक नजर आएगा, जिसे क्लिक करना होगा।

- अब आपको मांगी हुई जानकारी जैसे रोल नंबर आदि दर्ज करने होंगे और इसे सब्मिट करना होगा।

- ऐसा करते ही आपका रिजल्ट आपके कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रिन पर मौजूद होगा। 

- इस रिजल्ट की कॉपी को सेव या फिर इसका प्रिंटआउट भविष्य में इस्तेमाल के लिए ले सकते हैं।

गौरतलब है कि हरियाणा बोर्ड ने पिछले हफ्ते दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया था। दसवीं में पास प्रतिशत 64.59 फीसदी था जो कि पिछले चार सालों में सबसे ज्यादा था। दसवीं परीक्षा की टॉपर ऋषिता थीं जिन्हें 500 में से 500 अंक मिले थे।

टॅग्स :हरियाणापरिणाम दिवसएचबीएसई 12वी बोर्ड रिजल्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना