लाइव न्यूज़ :

Yes Bank Fraud: राणा कपूर और गौतम थापर के खिलाफ आरोप पत्र दायर, 466.51 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी का मामला, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2022 21:01 IST

Yes Bank Fraud: जांच एजेंसी ने मुंबई की विशेष सीबीआई अदालत में दायर अपने आरोप पत्र में गौतम थापर और ऑयस्टर बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड (ओबीपीएल) को भी घोटाले में नामजद किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे 466.51 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में आरोप पत्र दायर किया। कपूर का नाम संदिग्ध के रूप में नहीं था, लेकिन जांच के दौरान घोटाले में उनकी भूमिका सामने आई थी।झाबुआ पावर लिमिटेड के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

नई दिल्लीः केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को यस बैंक के पूर्व मुख्य कार्यकारी एवं प्रबंध निदेशक राणा कपूर के साथ-साथ अवंता समूह के प्रवर्तक गौतम थापर के खिलाफ 466.51 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में आरोप पत्र दायर किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पिछले साल दो जून को दर्ज की गई प्राथमिकी में कपूर का नाम संदिग्ध के रूप में नहीं था, लेकिन जांच के दौरान घोटाले में उनकी भूमिका सामने आई थी। जांच एजेंसी ने मुंबई की विशेष सीबीआई अदालत में दायर अपने आरोप पत्र में थापर और ऑयस्टर बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड (ओबीपीएल) को भी घोटाले में नामजद किया है।

तत्कालीन मुख्य सतर्कता अधिकारी आशीष विनोद जोशी से शिकायत मिलने के छह दिनों के भीतर सीबीआई ने पिछले साल दो जून को थापर, ओबीपीएल के निदेशकों- रघुबीर कुमार शर्मा, राजेंद्र कुमार मंगल और तापसी महाजन, अवंता रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड तथा झाबुआ पावर लिमिटेड के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

उन्होंने कहा कि लगभग 15 महीने की जांच के बाद एजेंसी ने विशेष अदालत के समक्ष अपना आरोप पत्र प्रस्तुत किया था। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसी ने अब तक अज्ञात व्यक्तियों की बड़ी साजिश और भूमिका की जांच के लिए जांच को खुला रखा है। अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में आरोप है कि आरोपियों ने आपराधिक साजिश, आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी और जनता के धन के इस्तेमाल के लिए 466.51 करोड़ रुपये की धांधली की। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयस बैंकसीबीआईमुंबईराणा कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट108 लड़कियों का शोषण,  350 आपत्तिजनक वीडियो, बहला-फुसलाया और अंतरंग पल किए रिकॉर्ड, ब्लैकमेल करने के लिए फुटेज...

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार

क्राइम अलर्टयौन उत्पीड़न, धमकी और बदले की कार्रवाई?, आनंद राठी वेल्थ की 33 वर्षीय कर्मचारी ने शिकायत दर्ज कराई

क्राइम अलर्टडॉक्टर अभिमन्यु और पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट, निजी हरिओम क्लिनिक में अवैध धंधा?, छापेमारी की तो नजारा देख अधिकारी हैरान

क्राइम अलर्टशैम्पू की बाेतल में रखकर मादक पदार्थ की तस्करी?, ट्रेन से 4.26 करोड़ की काेकीन जब्त, महिला गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी