लाइव न्यूज़ :

‘डायन’ होने का आरोप लगाकर 12 लोगों ने 32 वर्षीय महिला और 2 माह के नवजात शिशु को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, जान बचाकर भागने में सफल गंभीर रूप से झुलसा पति

By एस पी सिन्हा | Updated: February 19, 2026 16:34 IST

पश्चिमी सिंहभूमः  चाईबासा के डीएसपी रेफरल मुर्मू ने घटना की पुष्टि करते हुए इसे अंधविश्वास की पराकाष्ठा बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिमी सिंहभूमः घटना में शामिल 12 ग्रामीण खुद कुमारडुंगी थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।पश्चिमी सिंहभूमः किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहा।पश्चिमी सिंहभूमः डायन मानकर पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश रची थी।

पश्चिमी सिंहभूमः झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के कलाईया गांव से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें ‘डायन’ होने का आरोप लगाकर 32 वर्षीय महिला और उसके दो माह के नवजात शिशु को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया। इस हमले में महिला का पति गंभीर रूप से झुलस गया, लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहा। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा बुधवार को तब हुआ, जब घटना में शामिल 12 ग्रामीण खुद कुमारडुंगी थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

आरोपियों ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उन्होंने महिला को डायन मानकर पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश रची थी। पुलिस ने सभी आत्मसमर्पण करने वालों को तत्काल हिरासत में ले लिया है। चाईबासा के डीएसपी रेफरल मुर्मू ने घटना की पुष्टि करते हुए इसे अंधविश्वास की पराकाष्ठा बताया है।

पुलिस के अनुसार, गांव में पिछले कुछ दिनों से लोगों की बीमारियों और मवेशियों की अचानक मौत को लेकर अफवाहें फैली हुई थीं। ग्रामीणों का एक समूह इन घटनाओं के लिए महिला को जिम्मेदार ठहराते हुए पहले ही उसे ‘डायन’ घोषित कर चुका था। मंगलवार आधी रात को करीब 12 लोग हथियार और पेट्रोल लेकर पीड़ित परिवार के घर में घुस गए।

सोते हुए परिवार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। आग इतनी तेजी से फैली कि महिला और उसका मासूम बच्चा बाहर निकलने तक का मौका नहीं पा सके और जिंदा जल गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी है। वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।

साक्ष्य एकत्र करने के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है। डीएसपी रेफरल मुर्मू ने बताया कि अब तक चार मुख्य आरोपियों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य 8-10 लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि डायन प्रथा के नाम पर हिंसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले में हत्या, हत्या के प्रयास और डायन प्रतिषेध अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

 

टॅग्स :झारखंडPoliceहेमंत सोरेनहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल