लाइव न्यूज़ :

West Delhi Punjabi Bagh Murder: श्मशान घाट पर हुआ खुलासा, बेटा ने पिता की गला काटकर हत्या की, किसी ने निशान देखा तो पुलिस को...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 13, 2023 15:59 IST

West Delhi Punjabi Bagh Murder: पुलिस अधिकारी ने बताया, "श्मशान घाट पर, किसी ने मृतक की गर्दन और बांह पर कटने का निशान देखा। पुजारी को इस बारे में बताया गया। पुजारी ने जब यादव से पूछा तब उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।"

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुजारी ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

West Delhi Punjabi Bagh Murder: पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में अपने पिता की शराब पीने की लत से तंग आकर उसकी गला काटकर कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब आरोपी रिंकू यादव अपने पिता के शव को पश्चिम विहार स्थित श्मशान घाट लेकर आया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "श्मशान घाट पर, किसी ने मृतक की गर्दन और बांह पर कटने का निशान देखा। पुजारी को इस बारे में बताया गया। पुजारी ने जब यादव से पूछा तब उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।"

उन्होंने बताया कि इसके बाद पुजारी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस अधिकारी ने कहा, "लगातार पूछताछ के बाद, रिंकू ने खुलासा किया कि उसने अपने पिता सतीश यादव की हत्या इस वजह से की क्योंकि वह शराब का आदी था और परिवार के लिए परेशानियां उत्पन्न कर रहा था।" उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दक्षिणी दिल्ली के एक फार्महाउस में अवैध कैसीनो का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली के एक फार्महाउस में चलाए जा रहे अवैध कैसीनो का भंडाफोड़ कर इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली के डेरा गांव में एक फार्महाउस में अवैध कैसीनो चलाए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

छापामारी कर 42 लोगों को जुआ खेलते हुए पाया। पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने वहां से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान उन्होंने पुलिस को बताया कि वे कैसीनो का स्थान केवल अपने परिचित ग्राहकों के साथ साझा करते हैं और यहां का दरवाजा तभी खोला जाता है, जब कोई पासकोड साझा करता है।"

पुलिस ने बताया कि मौके से कैसीनो टेबल, टोकन, आठ लाख रुपये नकद और शराब जब्त की गई। उसने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो