बिहार के पूर्णिया जिले में पत्नी ने दो प्रेमियों के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या, पुलिस जांच में हुआ पर्दाफाश

By एस पी सिन्हा | Updated: May 12, 2026 19:41 IST2026-05-12T19:41:33+5:302026-05-12T19:41:41+5:30

बनमनखी सीडीपीओ शैलेश  प्रीतम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जानकीनगर थाना क्षेत्र के रामजानी वार्ड नंबर-04 निवासी गणिता देवी ने 5 मई 2026 को थाना में आवेदन देकर अपने पति गजेंद्र मंडल के लापता होने की जानकारी दी थी. 

In Bihar's Purnia district, a wife murdered her husband in collusion with her two lovers; the crime was exposed during the police investigation. | बिहार के पूर्णिया जिले में पत्नी ने दो प्रेमियों के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या, पुलिस जांच में हुआ पर्दाफाश

बिहार के पूर्णिया जिले में पत्नी ने दो प्रेमियों के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या, पुलिस जांच में हुआ पर्दाफाश

पटना:बिहार में पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना का पुलिस ने खुलासा किया है. दरअसल, पत्नी ने अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया. इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शव बरामद कर पूरे मामले का पर्दाफाश किया है। बनमनखी सीडीपीओ शैलेश  प्रीतम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जानकीनगर थाना क्षेत्र के रामजानी वार्ड नंबर-04 निवासी गणिता देवी ने 5 मई 2026 को थाना में आवेदन देकर अपने पति गजेंद्र मंडल के लापता होने की जानकारी दी थी. 

उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर जानकीनगर थाना कांड संख्या-144/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई. जांच के दौरान 7 मई 2026 को रामजानी से डिबरा जाने वाली नहर के पास झाड़ी से गजेंद्र मंडल का शव बरामद किया गया. पुलिस अनुसंधान में खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी गणिता देवी का मृतक के दोस्त रंजीत कुमार राय और सुमन कुमार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. बताया जा रहा है कि गजेंद्र मंडल दूसरे राज्य में काम करता था और घर बनाने के लिए पैसे भेजता था. 

इसी पैसे को लेकर पत्नी और उसके प्रेमियों के बीच विवाद हुआ था. जब गजेंद्र मंडल को पत्नी पर शक हुआ तो उसने 2 मई की रात पत्नी के साथ मारपीट की. इसके बाद तीनों आरोपियों ने मिलकर हत्या की साजिश रची. 3 मई को गजेंद्र मंडल को खिलाने-पिलाने के बहाने सुनसान नहर किनारे ले जाया गया, जहां पत्नी गणिता देवी, रंजीत कुमार राय और सुमन कुमार ने मिलकर उसकी हत्या कर शव को झाड़ी में छुपा दिया. पुलिस को गुमराह करने के लिए पत्नी ने ही पति के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी. 

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी (रंजीत कुमार राय,) निवासी रहरिया, जिला अररिया (सुमन कुमार, निवासी) रामजानी, थाना जानकीनगर, पूर्णिया (गणिता देवी, )पत्नी स्वर्गीय गजेंद्र मंडल, निवासी रामजानी, पूर्णिया हैं.  वही गिरफ्तार आरोपियों से तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद की है. फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

Web Title: In Bihar's Purnia district, a wife murdered her husband in collusion with her two lovers; the crime was exposed during the police investigation.

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे