लाइव न्यूज़ :

Meerut Fire: दो मंजिला घर में भीषण आग, 5 बच्चे सहित 6 लोग जिंदा जले, बुजुर्ग महिला और एक पड़ोसी गंभीर रूप से झुलसा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 24, 2026 11:05 IST

Meerut Fire Breaking: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लिसादी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर में एक घर में आग लगने से पांच बच्चों और एक महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देMeerut Fire Breaking: कपड़ों के व्यापारी इकबाल के घर में आग लगी।Meerut Fire Breaking: इस्तेमाल कपड़े के कारोबार के लिए किया जाता था।Meerut Fire Breaking: अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट इलाके में एक कपड़ा व्यापारी के दो मंजिला घर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 5 बच्चे सहित 6 लोग जिंदा जल गए। एक बुजुर्ग महिला और एक पड़ोसी गंभीर रूप से झुलस गए और इलाज चल रहा है। यह घटना गली नंबर 1, किदवई नगर में सुराही वाली मस्जिद के पास हुई। मृतकों में छह महीने से कम उम्र के दो जुड़वां शिशु भी शामिल हैं। खबरों के मुताबिक, सोमवार देर शाम इकबाल के घर में आग लगी। चीख-पुकार सुनकर और आग की लपटों की तीव्रता देखकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े।

मेरठ जिले में एक मकान में आग लगने से पांच बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (मेरठ) अविनाश पांडे ने सिविल अस्पताल में संवाददाताओं को बताया कि घटना किदवई नगर इलाके में रात करीब आठ बजे हुई।

उन्होंने बताया कि इकबाल अहमद के आवास पर आग लगने की सूचना रात आठ बजकर 49 मिनट पर मिली, जिसके बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।पुलिस के मुताबिक, घर में सिलाई का काम होता था और बड़ी मात्रा में कपड़े रखे हुए थे जिससे आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं।

उसने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने का संदेह है और विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल में संवाददाताओं से कहा, ‘‘घटना में सात लोग झुलस गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में चिकित्सकों ने उनमें से छह लोगों को मृत घोषित कर दिया।’’

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान किदवई नगर में सुराही वाली मस्जिद के पास गली नंबर तीन के निवासी रूकसार (25), महबिश (12), हम्माद (चार), अकदस (चार), नाबिया (चार माह) और इनायत (चार माह) के रूप में हुई है। उसने बताया कि घायल अमीर बानो (55) का उपचार किया जा रहा है और मामले में जांच जारी है।

आग घर के निचले तल से ऊपरी तल तक फैल गई, जिससे परिवार के सदस्य अंदर फंस गए। संकरी गलियों के कारण बचाव कार्य में बाधा आई। संकरी गलियों के कारण घायलों को छत के रास्ते निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिस घर में आग लगी थी, उसका इस्तेमाल कपड़े के कारोबार के लिए किया जाता था।

माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और दमकल अधिकारियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

वरिष्ठ अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की घटना की सूचना मिलते ही डीएम वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडे और विधायक रफीक अंसारी एवं गुलाम मोहम्मद अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक परिवार के सदस्यों से बात की, जिन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।

एसपी पांडे ने बताया, “हमें सूचना मिली थी कि लिसाड़ी गेट इलाके में एक घर में आग लग गई है... बचाए गए छह लोगों, जिनमें एक महिला और पांच बच्चे शामिल हैं, की मौत हो गई है। एक महिला का इलाज चल रहा है। हमें बताया जा रहा है कि आग बिजली के उपकरण में खराबी के कारण लगी।” घटना की आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमेरठउत्तर प्रदेशअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल