लाइव न्यूज़ :

इंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

By मुकेश मिश्रा | Updated: March 26, 2026 21:20 IST

Horrific accident in Indore: 32 वर्षीय शंपा पाठक 13 मार्च को ही अपने पति और दो बच्चों के साथ इस फ्लैट में शिफ्ट हुई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देHorrific accident in Indore: पुलिस ने पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया है।Horrific accident in Indore: पार्षद ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।Horrific accident in Indore:बुधवार रात करीब 11 बजे इसी मुद्दे पर कहासुनी भड़क गई।

Indore: लसूड़िया थाना क्षेत्र के एमआर-11 स्थित सागर टाउनशिप के समृद्धि एन्क्लेव में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना ने इलाके को सनसनी में डुबो दिया। इंफोसिस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक (पांडे) को कुलदीप चौधरी और उनके बेटे मोहित चौधरी ने उनकी ही कार से कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। इस हमले में दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया है। 32 वर्षीय शंपा पाठक 13 मार्च को ही अपने पति और दो बच्चों के साथ इस फ्लैट में शिफ्ट हुई थीं।

जानकारी के अनुसार, विवाद सोसाइटी के दो पेंटहाउसों को लेकर था, जिन्हें कुलदीप चौधरी ने खरीद लिया था और Airbnb ऐप के जरिए बाहरी लोगों को व्यावसायिक रूप से किराए पर दे रहे थे। इससे सोसाइटी में बाहरी लोगों का आना-जाना बढ़ गया था, जिसका स्थानीय निवासियों ने जमकर विरोध किया। रविवार को स्थानीय पार्षद ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।

बुधवार रात करीब 11 बजे इसी मुद्दे पर कहासुनी भड़क गई। गुस्साए मोहित चौधरी ने आपा खो दिया और कार स्टार्ट कर शंपा सहित अन्य लोगों को कुचलते हुए निकल पड़े। कार में उनके पिता कुलदीप चौधरी भी मौजूद थे। चीखपुकार सुन पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। लसूड़िया थाने की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने हत्या, साजिश और लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य संग्रह में जुटी है, जबकि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एसपी (झोन-2) ने विशेष जांच टीम गठित कर दी है। सोसाइटी में दहशत का माहौल है, जहां निवासियों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

टॅग्स :इंदौरमध्य प्रदेशPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल