लाइव न्यूज़ :

पत्नी, 5 बेटा, 1 बेटी, 4 बहु और 7 नाती-पोतों के साथ 4 मंजिला इमारत में रहते थे व्यवसायी राजेंद्र कश्यप?, देखते ही देखते 9 की जान?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 18, 2026 19:43 IST

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को सुबह करीब सात बजे पालम मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में घर पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल के 30 वाहन मौके पर भेजे गए।

Open in App
ठळक मुद्देआग बुझाने तथा अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए अभियान शुरू किया गया।आग लगने की सूचना मिली है और हमें आशंका थी कि कुछ लोग अंदर फंसे हो सकते हैं।आग की लपटों के कारण दो अन्य लोग इमारत से कूद गए थे।

नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में  भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। व्यवसायी राजेंद्र कश्यप अपनी पत्नी, पांच बेटों, एक बेटी, चार बहुओं और सात नाती-पोतों के साथ चार मंजिला इमारत में रहते थे। अधिकारियों ने बताया कि इमारत के तहखाने, भूतल और पहली मंजिल पर कश्यप का कपड़ा और सौंदर्य प्रसाधन का शोरूम था। कश्यप बाजार समिति के प्रमुख भी हैं। परिवार ऊपरी मंजिलों पर रहता था। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कश्यप काम के सिलसिले में बाहर गए हैं।

दिल्ली-इंदौर में बड़़ा हादसाः जिंदा जले 17 लोग...

https://www.lokmatnews.in/crime/delhi-indore-major-accident-17-people-burnt-alive-ex-gratia-rs-2-lakh-each-families-deceased-rs-50000-each-injured-pm-modi-expresses-condolences-new-video-shows-b507/

पालम अग्निकांड : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अनुग्रह राशि की घोषणा की

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को पालम अग्निकांड में मारे गए प्रत्येक वयस्क के परिवार को 10 लाख रुपये और प्रत्येक नाबालिग के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। गुप्ता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और हरसंभव सहायता सुनिश्चित करेगी। वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।’’

पालम आगः 3 बच्चे सहित 9 लोग जिंदा जले

https://www.lokmatnews.in/crime/delhi-palam-fire-9-people-including-3-children-burnt-alive-fire-multi-storey-residential-building-entire-family-wiped-out-watch-video-23-trapped-palam-residential-blaze-b507/

आग लगने के समय परिवार के सदस्य घर पर ही थे। घने धुएं के बीच कश्यप के परिवार के सदस्य बचाव की प्रतीक्षा कर रहे थे। लगभग 20 दमकल गाड़ियां, 11 एम्बुलेंस और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनए) की टीमें बचाव अभियान में शामिल हुईं और आग पर काबू पाने में कई घंटे लग गए।

नौ मृतकों में कश्यप की 70 वर्षीय पत्नी लाडो, उनके बेटे प्रवेश (33) और कमल (39), बेटी हिमांशी (22), बहुएं आशु (35) और दीपिका (28), और पोतियां, जिनकी उम्र 15, छह और तीन वर्ष हैं। कश्यप के बेटे अनिल (32) ने अपनी दो वर्षीय बेटी को छत से फेंका और खुद भी छलांग लगा दी। दोनों का इलाज चल रहा है। सबसे छोटा बेटा सचिन (29) खुद को बचाने के लिए पास की एक इमारत में कूद गया।

लगभग 25 प्रतिशत जल गया है। उसका भी इलाज चल रहा है। एक रिश्तेदार ने बताया कि कश्यप का एक बेटा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ शिमला में छुट्टियां मना रहा था और इस त्रासदी से बच गया। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि हाइड्रोलिक सीढ़ी में खराबी के कारण बचाव अभियान में देरी हुई। हालांकि एक दमकलकर्मी ने बताया कि सीढ़ी पर्याप्त लंबी नहीं थी, इसलिए उन्हें दूसरी सीढ़ी बुलानी पड़ी।

बाजार संघ के महासचिव मुकेश वर्मा ने बताया कि जब यह त्रासदी हुई, तब कश्यप, उनका एक बेटा और उनका परिवार यात्रा कर रहे था। प्रत्यक्षदर्शियों के इस दावे के बारे में पूछे जाने पर कि हाइड्रोलिक सीढ़ी ठीक से काम नहीं कर रही थी। उन्होंने कहा कि 100 प्रतिशत, सीढ़ी लगभग 30 मिनट तक नहीं खुली। परिवार मदद का इंतजार करता रहा।

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी महेश शर्मा ने बताया कि आग सुबह करीब 6:30 बजे लगी। उन्होंने कहा, "दमकल कर्मी 15 मिनट के भीतर यहाँ पहुँच गए। उन्होंने पहले निचली मंजिलों पर लगी आग को बुझाया। लेकिन जैसे ही उन्होंने दुकानों के शटर तोड़े, आग की लपटें और ऊपर उठ गईं और घना धुआँ उठने लगा।" उन्होंने बताया कि ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोग बालकनी में बचाव की प्रतीक्षा कर रहे थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसअग्निकांडआगDelhi Fire Service
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो