लाइव न्यूज़ :

Chandigarh firing: 24 घंटे में 2 को गोली मारी?, जिम से बाहर निकलते प्रीत नागरा पर 8-10 राउंड गोलियां दाग दी, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 18, 2026 16:31 IST

Chandigarh firing: बुधवार को सेक्टर 9 में एक जिम के पास दिनदहाड़े हुए हमले में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

Open in App
ठळक मुद्देपहचान प्रीत नागरा के रूप में हुई है, पर गोली चला दी।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं।सरकारी मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल (जीएमएसएच) ले जाया गया, लेकिन दम तोड़ दिया।

Chandigarh: चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में बुधवार को दिनदहाड़े दो अज्ञात हमलावरों ने 31 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। शहर में 24 घंटे के भीतर गोलीबारी की यह दूसरी घटना है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को सेक्टर में दिनदहाड़े हुए एक हमले में दो अज्ञात हमलावरों ने 31 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। शहर में 24 घंटे के भीतर गोलीबारी की यह दूसरी घटना है। पुलिस ने बताया कि हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे और उनमें से एक ने जिम से बाहर निकलते समय पीड़ित, जिसकी पहचान प्रीत नागरा के रूप में हुई है, पर गोली चला दी।

पुलिस ने बताया कि मुल्लनपुर इलाके के निवासी चरणप्रीत को कई गोलियां लगीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमले के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि इलाके को घेर लिया गया है और एक फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित की पहचान हुई है, जो मुल्लनपुर (नए चंडीगढ़) के कुबाहेरी निवासी थे। उन्हें दोपहर करीब 12 बजे निशाना बनाया गया। घटना के तुरंत बाद उन्हें सरकारी मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल (जीएमएसएच) ले जाया गया, लेकिन दम तोड़ दिया।

दो अज्ञात हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और गोलीबारी शुरू कर दी, लगभग 8-10 राउंड गोलियां दागने के बाद वे मौके से फरार हो गए। बताया जाता है कि नागरा बॉडी जोन जिम से बाहर निकल रहे थे और अपनी कार में बैठे ही थे कि सेक्टर 9-8 और 18/17 लाइट प्वाइंट को जोड़ने वाली स्लिप रोड के पास उन पर हमला किया गया। मंगलवार (17 मार्च) को पंजाब विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के पास अज्ञात हमलावरों ने एक छात्र नेता पर गोली चलाई थी। हालांकि, छात्र नेता बाल-बाल बच गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीचंडीगढ़पंजाबPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो