लाइव न्यूज़ :

Beed Sarpanch Murder Case: दिसंबर 2024 में सरपंच को प्रताड़ित कर हत्या?, हमलावरों ने 15 वीडियो रिकॉर्ड किए, 8 तस्वीरें खींचीं और 2 वीडियो कॉल किए, देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2025 11:42 IST

Beed Sarpanch Murder Case: महाराष्ट्र के बीड जिले की एक अदालत में अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) द्वारा पेश किए गए आरोपपत्र का हिस्सा हैं।

Open in App
ठळक मुद्देBeed Sarpanch Murder Case: आरोप पत्र में पीड़ित पर की गई क्रूरता का दस्तावेजीकरण किया है।Beed Sarpanch Murder Case: शव सड़क किनारे फेंका हुआ मिला था।Beed Sarpanch Murder Case: शरीर पर चोट और अत्यधिक क्रूरता के कई निशान थे।

Beed Sarpanch Murder Case: महाराष्ट्र में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में पुलिस ने कहा है कि दिसंबर 2024 में सरपंच को प्रताड़ित कर उनकी हत्या करते समय हमलावरों ने 15 वीडियो रिकॉर्ड किए, आठ तस्वीरें खींचीं और यहां तक ​​​​कि दो वीडियो कॉल भी किए। पुलिस ने अपने आरोप पत्र में पीड़ित पर की गई क्रूरता का दस्तावेजीकरण किया है। ये वीडियो और तस्वीरें पिछले हफ्ते मध्य महाराष्ट्र के बीड जिले की एक अदालत में अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) द्वारा पेश किए गए आरोपपत्र का हिस्सा हैं।

 

बीड जिले के मासजोग गांव के सरपंच देशमुख ने एक ऊर्जा कंपनी पर जबरन वसूली की कोशिश को विफल करने का प्रयास किया था जिसके कारण दिसंबर में उनका अपहरण कर लिया गया और फिर मार दिया गया। उनका शव सड़क किनारे फेंका हुआ मिला था और शरीर पर चोट और अत्यधिक क्रूरता के कई निशान थे।

मामले में राज्य के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड सहित सात लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक व्यक्ति को वांछित आरोपी घोषित किया गया है। एक अधिकारी ने आरोपपत्र का हवाला देते हुए कहा कि वीडियो एक आरोपी महेश केदार के स्मार्टफोन पर बनाए गए थे और उनकी अवधि दो सेकंड से लेकर दो मिनट चार सेकंड के बीच है।

उन्होंने कहा कि मासजोग गांव के प्रधान को नौ दिसंबर को डोंगांव टोल प्लाजा पर छह लोगों ने अगवा कर लिया और एक एसयूवी में केज तालुका की ओर ले गए। उसी शाम देशमुख नंदुर घाट रोड की ओर दैथना शिवार में बेहोशी हालत में मिले। उन्हें बीड पुलिस की तलाश टीम ने अस्पताल पहुंचाया, जहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारी के अनुसार, आरोपियों ने दोपहर साढ़े तीन बजे से शाम छह बजे तक देशमुख की पिटाई की। इस दौरान उन्होंने 41 इंच लंबे गैस पाइप, सफेद पाइप, पांच क्लच वायर वाली लोहे की रॉड, लकड़ी के डंडे, एक फाइटर और धरकट्टी (दोनों धारदार हथियार) का इस्तेमाल किया। एक वीडियो में सुदर्शन घुले समेत पांच आरोपी देशमुख को सफेद पाइप और लाठी-डंडे और लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में देशमुख को अर्धनग्न हालत में दिख रहे हैं और उन्हें जमीन पर बैठने के लिए मजबूर किया गया। सरपंच को प्रताड़ित करने के और भी वीडियो सामने आए हैं जिसमें हमलावरों की क्रूरता साफ झलक रही है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से सफेद पाइप बरामद की है जो बेहद मजबूत और सख्त है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीधनंजय मुंडेदेवेंद्र फड़नवीसअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया