लाइव न्यूज़ :

Video: पहले 6 साल की बच्ची के साथ की घिनौनी हरकत, फिर बकरी को बनाया हवस का शिकार, सरकारी कर्मचारी का वीडियो वायरल

By रुस्तम राणा | Updated: August 13, 2024 20:11 IST

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी की पहचान 50 वर्षीय गजेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो एडीओ के पद पर कार्यरत एक सरकारी कर्मचारी है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी की पहचान 50 वर्षीय गजेंद्र सिंह के रूप में हुई हैजो एडीओ के पद पर कार्यरत एक सरकारी कर्मचारी हैवीडियो के सामने आने के बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

बुलंदशहर (यूपी): उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मानवता को शर्मशार कर देने वाला वाक्या सामने आया है। यहां एक रिटायरमेंट की एज पर पहुंच चुके सरकारी कर्मचारी का घिनौना वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वह एक घर में 6 साल की बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ घिनौनी हरकत करता हुआ पाया गया। इसके बाद भी उसका मन नहीं भरा तो उसने वहां बेजुबान बकरी को अपनी हवस का शिकार बनाया। 

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी की पहचान 50 वर्षीय गजेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो एडीओ के पद पर कार्यरत एक सरकारी कर्मचारी है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सिंह अपने परिचित के घर गया था, जहां उसने लड़की को अकेला पाकर उसके साथ मारपीट की। जब उसका मन नहीं भरा तो उसने घर में खंभे से बंधी बकरी के साथ दुष्कर्म किया।

एक्स पर पोस्ट किए गए घटना के कथित वीडियो में सिंह एक खाट पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है और लड़की से अपने निजी अंग को छूने के लिए कह रहा है। वह लड़की को चूमता भी दिखाई दे रहा है। एक अन्य वीडियो में आरोपी बकरी के साथ यौन उत्पीड़न करता हुआ दिखाई दे रहा है।

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए अहमदगढ़ पुलिस ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि आरोपी सहारनपुर का रहने वाला है और शिकारपुर ब्लॉक में सहायक विकास अधिकारी के पद पर तैनात है। उसे 6 साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने और फिर बकरी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि वीडियो पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने बनाया है।

पुलिस ने वीडियो बयान में कहा, "बुलंदशहर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। "गजेंद्र सिंह" नाम के व्यक्ति ने 6 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया, इसके बाद उसने बकरी के साथ भी अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया...मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला "गजेंद्र सिंह" शिकारपुर ब्लॉक में सहायक विकास अधिकारी (एडीओ पंचायत) के पद पर तैनात है।"

 

टॅग्स :बुलंदशहरउत्तर प्रदेशक्राइमवायरल वीडियोरेप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?