लाइव न्यूज़ :

घर के बरामदे में सो रहा था शख्स, रात के अंधेरे में गुप्तांग काटकर भागे बदमाश, घटना के पीछे 'प्रेम संबंध' वजह!

By विनीत कुमार | Updated: October 4, 2021 14:43 IST

उत्तर प्रदेश के उन्नाव की ये घटना है जहां कुछ बदमाशों ने सोते हुए एक शख्स का गुप्तांग काट दिया और रात के अंधेरे में फरार हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्नाव जिले के मौरावां पुलिस क्षेत्र के गौरी माजरे पारा गांव का है मामला।बदमाशों ने रविवार तड़के घऱ के बरामदे में सो रहे सूरज नाम के शख्स का गुप्तांग काटा।घटना के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आ सकी है, प्रेम संबंध से जुड़ा हो सकता है मामला।

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक बेहद विभत्स और हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां कुछ अज्ञात बदमाश 20 साल के युवक का गुप्तांग काटकर फरार हो गए। ये घटना रविवार तड़के की है और पीड़ित युवक उस समय गहरी नींद में था। पूरा मामला उन्नाव जिले के मौरावां पुलिस क्षेत्र के गौरी माजरे पारा गांव का है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार घटना के तत्काल बाद युवक मदद के लिए चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर उसके परिवार के सदस्य और पड़ोसी भी पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्हें चारो ओर खून फैला हुआ नजर आया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में गंभीर हालत में भर्ती

मौरावां पुलिस स्टेशन से टीम के तत्काल पहुंचने के बाद युवक को एक नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने तत्काल उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

जिस युवक के साथ ये घटना हुई है, उसकी पहचान सूरज के तौर पर हुई है। उसके पिता का नाम कमलेश पाल है। ये घटना जब हुई तब सूरज अपने घर के बरामदे में सो रहा था।

हमलावरों ने रविवार तड़के पहले एक धारदार हथियार से उस पर हमला किया और फिर उसके गुप्तांग काट कर मौके से फरार हो गए। आवाज सुनकर सूरज की मां पुष्पा जब पहुंची तो उनकी टक्कर एक हमलावर से भी हुई हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर वह भाग खड़ा हुआ।

प्रेम संबंधों से जुड़ा हो सकता है मामला

घटना के बाद मौरवां के स्टेशन हाउस अफसर (एसएचओ) अजय कुमार शर्मा डॉग स्वायड और फॉरेंसिंक एक्सपर्ट के साथ पहुंचे। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इस बीच कुछ गांव वालों ने जांच अधिकारियों को बताया है कि घटना के पीछे 'प्रेम संबंध' का मामला हो सकता है।

वहीं, एसएचओ ने कहा, 'हमने युवक पर हुए हमले के संभावित मकसद का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। हमलावरों का पता लगाने के लिए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।'

टॅग्स :Unnaoउत्तर प्रदेशuttar pradeshup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल