लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर एम्स की लेडी डॉक्टर से छेड़खानी, 2 गिरफ्तार, 1 फरार?, स्त्री रोग विभाग में पढ़ाई कर रही नागालैंड निवासी छात्रा?

By राजेंद्र कुमार | Updated: February 24, 2026 17:54 IST

पुलिस अफसरों में मिली जानकारी के अनुसार, नागालैंड निवासी डॉक्टर गोरखपुर एम्स के स्त्री रोग विभाग में थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही हैं.

Open in App
ठळक मुद्देएम्स गोरखपुर में तीसरे साल की प्रसूति और स्त्री रोग विशेषज्ञ के साथ गंभीर नस्लीय उत्पीड़न और यौन हमला हुआ.करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा करते हुए यह लोग लेडी डॉक्टर पर गंदे कमेंट करते रहे.22 फरवरी की शाम जब महिला डॉक्टर शहर के ओरियन मॉल से लौट रही थी तो तीन लोगों ने उनका पीछा किया.

लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मस्थली गोरखपुर के एम्स में कार्यरत लेडी डॉक्टर के साथ तीन शोहदों ने 22 फरवरी को छेड़खानी की. एम्स के गेट नंबर दो के करीब पहुंचने पर एक शोहदे  ने लेडी डॉक्टर को बैड टच किया. पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी भागे. कैंपस पहुंचने के बाद लेडी डॉक्टर ने नॉर्थ ईस्ट फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स (नाफोर्ड) में इसकी शिकायत की. तो नाफोर्ड एम्स ने मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, एम्स गोरखपुर में तीसरे साल की प्रसूति और स्त्री रोग विशेषज्ञ के साथ गंभीर नस्लीय उत्पीड़न और यौन हमला हुआ.

इसी के बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की. चौबीस घंटे के भीतर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया, लेकिन एक आरोपी अभी फरार है. एसएसपी गोरखपुर डॉक्टर कौस्तुभ का कहना है कि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. जल्दी ही उसे भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा.

जल्द पड़ा जाएगा तीसरा आरोप

पुलिस अफसरों में मिली जानकारी के अनुसार, नागालैंड निवासी डॉक्टर गोरखपुर एम्स के स्त्री रोग विभाग में थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही हैं. 22 फरवरी की शाम जब महिला डॉक्टर शहर के ओरियन मॉल से लौट रही थी तो तीन लोगों ने उनका पीछा किया. करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा करते हुए यह लोग लेडी डॉक्टर पर गंदे कमेंट करते रहे.

एक युवक ने लेडी डॉक्टर को डराते हुए अपनी शर्ट उतार दी और एम्स के गेट नंबर दो के करीब पहुंचने पर एक युवक ने लेडी डॉक्टर को बैड टच किया. लेडी डॉक्टर के चिल्लाने पर आरोपी भागे. कैंपस में पहुंचने के बाद डॉक्टर ने नॉर्थ ईस्ट फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स (नाफोर्ड) में इसकी शिकायत की.

तो नाफोर्ड एम्स ने मुख्यमंत्री  कार्यालय को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, एम्स गोरखपुर में तीसरे साल की प्रसूति और स्त्री रोग विशेषज्ञ के साथ गंभीर नस्लीय उत्पीड़न और यौन हमला हुआ. इस गंभीर अपराध पर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की जाए और पुलिस को तुरंत एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया जाए.

सीसीटीवी फुटेज की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. नाफोर्ड एम्स की इस शिकायत के चलते पुलिस महकमा हरकत में आया. और  डीजीपी के लेकर एडीजी कानून व्यवस्था सभी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी गोरखपुर को दोषियों को पकड़ने के निर्देश दिए.

इसी के बाद एम्स थाने में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों की तलाश शुरू हुई और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. जिन दो लोगों को पकड़ा गया है, उनमें से एक की पहचान देवरिया के कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी सूरज गुप्ता और दूसरे की देवरिया जिले के ही अमृत विश्वकर्मा के रूप में हुई है.

इन दोनों का तीसरा साथी फरार है.एसएसपी डॉक्टर कौस्तुभ का कहना है कि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगोरखपुरBJPनागालैंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया