लाइव न्यूज़ :

यूपी एटीएस ने आजमगढ़ से ISIS आतंकवादी को गिरफ्तार किया, स्वतंत्रता दिवस पर हमले की बना रहा था योजना

By अनिल शर्मा | Updated: August 10, 2022 09:10 IST

लखनऊ में सबाउद्दीन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम और शस्त्र अधिनियम की धारा 121ए, 122, 123 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया के माध्यम से अबू बक्र अल-शमी के संपर्क में आने के बाद शबाउद्दीन ने आईईडी बनाने के तरीके के बारे में सीखा।पकड़ा गया शख्स व्हाट्सएप, अन्य सोशल मीडिया एप्लिकेशन के माध्यम से जिहादी विचारधारा फैला रहा है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने मंगलवार को आजमगढ़ के मुबारकपुर से इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) से जुड़े एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। यह आतंकवादी स्वतंत्रता पर आईईडी विस्फोट की योजना बना रहा था। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, शख्स की पहचान ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के सदस्य सबाउद्दीन आजमी उर्फ दिलावर खान उर्फ बैरम खान उर्फ अजर के रूप में हुई है। वह आजमगढ़ जिले के अमिलो इलाके का रहने वाला है। सबाउद्दीन लोगों को इसमें शामिल होने का लालच देता था और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आईएसआईएस के बारे में प्रचार भी करता था।

लखनऊ में सबाउद्दीन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम और शस्त्र अधिनियम की धारा 121ए, 122, 123 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सबाउद्दीन अपने साथियों के माध्यम से ISIS की विचारधारा से प्रभावित हुआ और व्हाट्सएप, अन्य सोशल मीडिया एप्लिकेशन के माध्यम से जिहादी विचारधारा फैला रहा है। वह दूसरों को भी आतंकवादी संगठन में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

आरोपी को पूछताछ के लिए लखनऊ में एटीएस मुख्यालय लाया गया था। उसके मोबाइल डेटा के स्कैन और पूछताछ के बाद यह बात सामने आई कि वह मुस्लिम युवाओं को आतंक और हिंसा के लिए ब्रेनवॉश करने के लिए ISIS द्वारा बनाए गए टेलीग्राम चैनल "अल-सकर मीडिया" में शामिल हो गया था।

पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि सबाउद्दीन 2018 में फेसबुक पर बिलाल नाम के शख्स से जुड़ा था। बिलाल सबाउद्दीन से जिहाद और कश्मीर में मुजाहिदों पर की जा रही कार्रवाई के बारे में बात करता था। बिलाल ने मूसा उर्फ खट्टाब कश्मीरी का नंबर दिया जो आईएसआईएस का सदस्य है, जिसके बाद वह आतंकी समूह के संपर्क में आया।

एटीएस के मुताबिक, "कश्मीर में मुसलमानों पर हो रहे अत्याचारों का बदला लेने की योजना के संबंध में मूसा ने ISIS के अबू बक्र अल-शमी का नंबर दिया, जो इस समय सीरिया में है। सोशल मीडिया के माध्यम से अबू बक्र अल-शमी के संपर्क में आने के बाद, सबाउद्दीन ने भारत में आईएसआईएस जैसे इस्लामिक संगठन के गठन और आईईडी बनाने के तरीके के बारे में सीखा।'  एटीएस ने आगे कहा कि सबाउद्दीन ने भारत में इस्लामी शासन और शरिया कानून लागू करने के लिए सोशल मीडिया ऐप के माध्यम से अबू उमर द्वारा हथगोले, बम और आईईडी का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशस्वतंत्रता दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्टगर्मी के कारण घर के बरामदे में सो रहा था परिवार, छत से अंदर आया उमेश कश्यप और पति, पत्नी और 2 बच्चे पर मच्छरदानी के अंदर तेजाब फेंका?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?