लाइव न्यूज़ :

Bulandshahr: 6 साल की मासूम के साथ हैवानियत, पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 28, 2025 13:32 IST

Bulandshahr:  6 वर्ष की नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है

Open in App

Bulandshahr:  बुलंदशहर जिले के खुर्जा देहात की कोतवाली पुलिस ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को बुधवार को एक मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले रविंद्र के रूप में हुई है, जिसने 27 मई को अपने गांव की छह वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया था।

खुर्जा के पुलिस क्षेत्राधकारी (सीओ) विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता के परिवार द्वारा खुर्जा थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद रविंद्र के खिलाफ बीएनएस और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पाक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सीओ ने कहा कि बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी एक ग्रामीण के ट्यूबवेल के पास सो रहा है। जब पुलिस की एक टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए मौके पर पहुंची, तो आरोपी रविंद्र ने पुलिस पर गोली चला दी। चौहान ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई।

आरोपी को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल और कुछ कारतूस बरामद किए हैं। नाबालिग पीड़िता का फिलहाल मेरठ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

टॅग्स :बुलंदशहरदुष्कर्मउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्टगर्मी के कारण घर के बरामदे में सो रहा था परिवार, छत से अंदर आया उमेश कश्यप और पति, पत्नी और 2 बच्चे पर मच्छरदानी के अंदर तेजाब फेंका?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?