लाइव न्यूज़ :

रेप आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और पीड़िता के चाचा का ऑडियो वायरल, मामले को खत्म करने की कोशिश

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 10, 2018 22:29 IST

ऑडियो क्लिप में पीड़िता के चाचा विधायक को समझा रहे हैं कि बच्चों को मरवाना-पिटवाना अच्छी बात नहीं है। ऑडियो किल्प को सुनने से तो यही लगता है कि विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पूरे मामले को रफा-दफा करवाना चाहते हैं।

Open in App

लखनऊ, 10 अप्रैल:  उत्तर प्रदेश की बांगरमऊ सीट से भारतीय बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर उन्नाव की एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगने के बाद सूबे में सियासी हड़कंप मचा हुआ है। इसी दौरान पीड़िता के चाचा और विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के बीच के टेलीफोन पर बातचीत का एक ऑडियो सामने आया है। जो वायरल हो रहा है। 

ऑडियो क्लिप में पीड़िता के चाचा विधायक को समझा रहे हैं कि बच्चों को मरवाना-पिटवाना अच्छी बात नहीं है। ऑडियो किल्प को सुनने से तो यही लगता है कि विधायक पूरे मामले को रफा-दफा करवाना चाहते हैं। 

ऑडियो किल्प का कुछ अंश 

- पीड़िता के चाचा: गांव में यह क्या करवा रहे थे नेता जी, यह तो ठीक का नहीं है, मरवाना, पिटवाना बच्चों को, पप्पू को, यह सब अच्छी बात नहीं है। - कुलदीप सिंह सेंगर: हमें तुम धमकी दे रहे हो, बेटा। - पीड़िता के चाचा: दे नहीं रहे हैं, आपकी सेवा की है इसलिए आपको बता रहा हूं। - कुलदीप सिंह सेंगर: हमारी सेवा की है तो हमारी सेवा में रहना चाहिए, हमारे खिलाफ ऐप्लीकेशन क्यों देते हो - पीड़िता के चाचा: मैं आपके खिलाफ कुछ नहीं कर रहा था। - कुलदीप सिंह सेंगर: हमारे खिलाफ पर्चा क्यों छपवाते हो - पीड़िता के चाचा: मैंने नहीं छपवाया, यह आप पता करो लेकिन हमने नहीं छपवाया। - कुलदीप सिंह सेंगर: तुम बताओगे हम किससे पता करें। - पीड़िता के चाचा: मेरे वॉट्सऐप पर आया और मैंने इसे फॉरवर्ड किया बस इतना गुनहगार हूं, एक औलाद है मेरे बताइए कहां खड़े होना है। 

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कुछ दस्तावेजों पर पीड़िता के पिता के अंगूठे के निशान लिए जा रहे हैं। बता दें कि पीड़िता के पिता की सोमवार तड़के जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि विधायक के इशारे पर हत्या की गई है। 

बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गृह विभाग से क्लीन चिट दे दी थी। इसके बाद मंगलवार सुबह उनके भाई अतुल सिंह सेंगर को उन्नाव में गिरफ्तार कर लिया गया। अतुल पर कथित बलात्कार पीड़ित युवती के पिता के साथ मारपीट का आरोप है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक घूम प्रकाश सिंह के निर्देश पर लखनऊ पुलिस की अपराध शाखा ने की है।

यह भी पढ़ें- उन्नाव रेप केस: यह है आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंग सेंगर का पूरा बैकग्राउंड, कभी ना चुनाव हारने का है रिकॉर्ड

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने मंगलवार को कहा कि पीड़िता के पिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। उसमें उनकी मौत शॉक और आंत में छेद होने से हुई बताई गई है। इसके अलावा इक केस के लिए एसआईटी गठित की गई है और केस से जुड़े हर लोगों से पूछताछ और जांच करेगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला