लाइव न्यूज़ :

उन्नाव: नर्सिंग होम के खंबे से लटका मिला नर्स का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं, परिजनों ने लगाया आरोप, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2022 17:04 IST

अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह के अनुसार, बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के न्यू जीवन नर्सिंग होम में शनिवार को 18 वर्षीय एक नर्स का शव खंभे के ऊपर निकली सरिया से रस्सी के सहारे लटकता पाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।परिजनों ने नर्सिंग होम के तीन संचालकों समेत चार के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बांगरमऊ क्षेत्र में एक नर्स का शव उस नर्सिंग होम की छत पर बने खंबे से लटकता मिला है, जहां वह काम करती थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मताबिक, मृत नर्स के परिजनों ने नर्सिंग होम के तीन संचालकों समेत चार के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने नर्सिंग होम को सील कर पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह के अनुसार, बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के न्यू जीवन नर्सिंग होम में शनिवार को 18 वर्षीय एक नर्स का शव खंभे के ऊपर निकली सरिया से रस्सी के सहारे लटकता पाया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

उन्होंने बताया कि युवती की मां ने बेटी के साथ दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया था, जिसके आधार पर नर्सिंग होम के संचालक नूर आलम, चांद आलम, अनिल कुमार और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सिंह के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट और मुकदमे के आधार पर जांच जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीUnnaoउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल