लाइव न्यूज़ :

ट्रक चालक अपहरणः पूजा खेडकर की मां ने 2 आरोपियों को भगाया और  मुंबई पुलिस टीम को डराने के लिए ‘खूंखार’ कुत्ते छोड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2025 15:20 IST

Truck driver kidnapping: अधिकारी ने बताया कि घटना नवी मुंबई में मुलुंद-ऐरोली रोड पर उस समय घटी, जब प्रह्लाद कुमार (22) द्वारा चलाया जा रहा कंक्रीट मिक्सर ट्रक एक लैंड क्रूजर कार से टकरा गया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के कुछ ही घंटों के भीतर रविवार को चालक को पुणे में पूजा खेडकर के घर से बचा लिया गया।उसके और चार पहिया वाहन में सवार दो लोगों के बीच बहस हो गई।नवी मुंबई पुलिस को कुमार के खेडकर के बंगले पर होने का पता चला। 

पुणेः पूर्व आईएएस प्रोबेशनर पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर ने ट्रक चालक अपहरण मामले में शामिल दो आरोपियों को पुणे स्थित अपने बंगले से भागने में कथित तौर पर मदद की और नवी मुंबई पुलिस टीम को डराने के लिए ‘खूंखार’ कुत्ते छोड़ दिए। स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। नवी मुंबई पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर और उनके अंगरक्षक प्रफुल सालुंखे के रूप में की है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस घटना के कुछ ही घंटों के भीतर रविवार को चालक को पुणे में पूजा खेडकर के घर से बचा लिया गया।

रबाले पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना नवी मुंबई में मुलुंद-ऐरोली रोड पर उस समय घटी जब प्रह्लाद कुमार (22) द्वारा चलाया जा रहा कंक्रीट मिक्सर ट्रक एक लैंड क्रूजर कार से टकरा गया, जिसके बाद उसके और चार पहिया वाहन में सवार दो लोगों के बीच बहस हो गई।

उन्होंने कहा कि दिलीप खेडकर और सालुंखे, कुमार को एसयूवी में बैठाकर पुणे के बानेर इलाके में पूजा खेडकर के बंगले पर ले गए। इस बीच, एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नवी मुंबई पुलिस को कुमार के खेडकर के बंगले पर होने का पता चला। 

टॅग्स :Pune PoliceMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो