लाइव न्यूज़ :

पत्नी की हत्या के आरोपी ने 14 साल की सजा को कम करने लगाई याचिका, हाईकोर्ट ने सुना दी उम्रकैद

By शाहनवाज आलम | Updated: January 13, 2023 22:44 IST

सेशन कोर्ट ने पत्नी की हत्या के आरोप में आरोपी को 14 साल की सजा और करीब 22 हजार रुपए जुर्माना लगाया था। सेशन कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ आरोपी ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई और सजा को चुनौती दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देसेशन कोर्ट ने आरोप सिद्ध होने के बाद सुनाई थी 14 साल की सजा और 22 हजार रुपये का जुर्मानानिचली अदालत के इस फैसले के खिलाफ दोषी ने हाईकोर्ट में लगाई थी याचिकाहाईकोर्ट ने कानून को स्पष्ट करते हुए मोरे को हत्या के अपराध में आजीवन कारावास की सजा सुनाई

नागपुर: हत्या के एक आरोपी को चालाकी दिखाना भारी पड़ गया। सेशन कोर्ट ने पत्नी की हत्या के आरोप में आरोपी को 14 साल की सजा और करीब 22 हजार रुपए जुर्माना लगाया था। सेशन कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ आरोपी ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई और सजा को चुनौती दी थी, लेकिन हाईकोर्ट ने सभी तथ्य और साक्ष्यों को देखते हुए आरोपी की 14 साल की सजा को बदलकर उसे आजीवन कारावास की सजा सुना दी।

मामला ऐसा है कि आरोपी का नाम नारायण भुजंग मोरे (41) है। जो कसबेगवां, अंजनगांव सुरजी, जिला अमरावती का निवासी है। मृतका पत्नी का नाम जया था। आरोपी से उसकी शादी 30 अप्रैल 2014 को हुई थी। आरोपी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था।

इसी बीच 3 अगस्त 2014 को आरोपी ने उसे जलाकर मार डाला। यह घटना नंदगांवपेठ थाना क्षेत्र की है। 6 मई 2017 को सेशन कोर्ट ने आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मोरे को 14 साल के सश्रम कारावास और 20,000 रुपए के जुर्माने और धारा 498-ए के तहत तीन साल के सश्रम कारावास और 2,000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई थी। 

इसी फैसले के खिलाफ आरोपी ने हाईकोर्ट में अपील दायर की थी, लेकिन उच्च न्यायालय ने रिकॉर्ड पर मौजूद विभिन्न साक्ष्यों पर विचार करने के बाद अपील को खारिज कर दिया और साथ ही सजा के संबंध में कानून को स्पष्ट करते हुए मोरे को हत्या के अपराध में आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

कोर्ट ने की ये टिप्पणी

बॉम्बे उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ में इस मामले की सुनवाई हुई। न्यायाधीश विनय जोशी और वाल्मीकि मेनेजेस ने मामले में सुनवाई करते हुए सेशन कोर्ट के फैसले को बदल दिया। कोर्ट ने कहा कि हत्या करने वाले आरोपी को भारतीय दंड संहिता में आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है। ऐसे में आरोपी को 14 साल के कैद की सजा देना कानूनन ठीक नहीं है, हालांकि हाईकोर्ट ने जुर्माना कम कर दिया, क्योंकि आरोपी पेशे से मजदूर था। इन दोनों अपराधों में उन पर क्रमश: दो हजार और एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। 

हत्या के आरोपी को मिलना चाहिए उम्रकैद  

हत्या के आरोप में आरोपी को 14 साल की कैद की सजा का कानून में कोई प्रावधान नहीं है। हत्या के अपराध का दोषी पाए जाने के बाद आरोपी को आजीवन उम्रकैद की सजा दी जानी चाहिए। उम्रकम से कम की सजा देना कानून के खिलाफ है।

टॅग्स :बॉम्बे हाई कोर्टहत्याकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टपति गोपी सिंह यादव ने 5 महीने की गर्भवती पत्नी रोली देवी को बुरी तरह पीटा, गर्भपात के बाद अत्यधिक रक्तस्राव से मौत?, 14 वर्षीय बेटी ने पुलिस से कहा-गर्भपात की गोलियां जबरदस्ती खिलाई?

क्राइम अलर्टपत्नी के सामने माता रंजुदेवी और पिता इंद्राराम महतो ने पति चंदन इंद्राराम को फटकारा और भला-बुरा कहा?, मूसल से पीट-पीटकर मां-बाप को मार डाला

क्राइम अलर्ट4 दिन से लापता थी 3 साल की मासूम, नाना के घर से 25 मीटर दूर भूस्सी घर से तेज दुर्गंध, लोगों ने अंदर देखा तो सड़ा-गला शव

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो