लाइव न्यूज़ :

कोयंबटूर में दो हाथी मृत मिले, एक की मौत गोली लगने से, दो भाई गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 2, 2020 21:56 IST

पोस्टमार्टम से पता चला है कि हथिनी को गोली मारी गई है क्योंकि इसके मस्तिष्क में तेज धार वाला धातु का टुकड़ा मिला है.

Open in App
ठळक मुद्देएक हथिनी के मौत के मामले में दो भाईयों को गिरफ्तार किया गया है.नीलगिरी जिले में बांस के एक निजी रिसॉर्ट में एक अन्य हाथी का शव बरामद किया गया है।

तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में दो हाथी मृत मिले हैं जिनमें से एक की मौत कंडीयूर के निकट गोली लगने से हुयी है जबकि दूसरा संभवत: बीमार था। इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है । दूसरे हाथी का शव पास के नीलगिरी जिले में बरामद किया गया । वन विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कंडीयूर मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। ये दोनों आपस में सगे भाई हैं । इन दोनों पर यहां से 45 किलोमीटर दूर मेत्तूपलायम में अपने खेतो में हाथी को गोली मार देने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि 25 साल की इस हथिनी के बायें कान से रक्तस्राव हो रहा था। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम से पता चला है कि हथिनी को गोली मारी गई है क्योंकि इसके मस्तिष्क में तेज धार वाला धातु का टुकड़ा मिला है जो उसके बाएं कान से होकर दिमाग तक पहुंचा था।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर लिया गया उन्होंने बताया कि यहां से करीब 20 किलोमीटर दूर वन अधिकारियों को एक अन्य हथिनी के सिरुमुगाई में मरने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि बीस साल की इस हथिनी के बारे में कहा जा रहा है कि उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं था और शव परीक्षण के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

इस बीच, नीलगिरी जिले में बांस के एक निजी रिसॉर्ट में एक अन्य हाथी का शव बरामद किया गया है। अधिकारियों के अनुसार उसकी मौत संभवत: करंट लगने से हुई है। हाथी ने बांस खींचने का प्रयास किया होगा और उसी वक्त बिजली तार को छू गया होगा। उन्होंने बताया कि हाथी के दांत अपनी जगह पर हैं। 

टॅग्स :तमिलनाडुहाथी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: इस नवरात्रि डोली में सवार होकर आएंगी माता रानी, हाथी पर होगा प्रस्थान; जानें इसका भक्तों के जीवन पर क्या होगा असर

क्राइम अलर्टJharkhand Elephant Story: एक परिवार के 4 सदस्यों सहित 6 की मौत, जंगली हाथियों ने किया हमला

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला