लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडुः हिरासत में पिता-पुत्र की मौत मामले में 5 आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार, लोगों ने पटाखे फोड़ मनाया जश्न

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 2, 2020 11:15 IST

मोबाइल फोन की दुकान चलाने वाले पी जयराज और उनके बेटे बेनिक्स को लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के लिए 19 जून को गिरफ्तार किया गया था। उन दोनों की मौत कोविलपट्टी के एक अस्पताल में 23 जून को हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे सीबीसीआईडी ने इस मामले में बुधवार को छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पिता पुत्र के परिजनों ने आरोप लगाया था कि मौत से पहले सतनकुलम पुलिस थाने में पिता पुत्र को बेरहमी से पीटा गया।

तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में पुलिस हिरासत में पिता और बेटी की मौत मामले में सीबी-सीआईडी ने 5 आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में इंस्पेक्टर श्रीधर भी शामिल है जिसने कथित रूप से पुलिसकर्मियों से पिता-पुत्र को पीटने के लिए कहा था। आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। बता दें कि में सीबीसीआईडी ने इस मामले में बुधवार को छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

क्या है पूरा मामला

मोबाइल फोन की दुकान चलाने वाले पी जयराज और उनके बेटे बेनिक्स को लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के लिए 19 जून को गिरफ्तार किया गया था। उन दोनों की मौत कोविलपट्टी के एक अस्पताल में 23 जून को हुई थी जिसके बाद पिता पुत्र के परिजनों ने आरोप लगाया था कि मौत से पहले सतनकुलम पुलिस थाने में पिता पुत्र को बेरहमी से पीटा गया। उनके शरीर पर कई घाव थे। मलाशय से खून बह रह था। कई आंतरिक घाव भी थे। इस घटना से देशव्यापी रोष उत्पन्न हुआ है।

सीबी-सीआईडी के हाथ में जांच

देशभर में घटना को लेकर गुस्से को महौल को देखते हुए सरकार ने जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी थी। सीबीसीआईडी के इंस्‍पेक्‍टर जनरल और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्‍व में 12 विशेष टीमों का गठन पिता पुत्र की मौत के मामले की जांच के लिए किया गया है। तमिलनाडु के कानून मंत्री ने हाल ही में कहा था कि सरकार पिता बेटे के कातिलों को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मानवाधिकार आयोग भी सक्रिय

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बुधवार को कहा कि उसने तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक और राज्य के थूथुकुडी जिले के पुलिस अधीक्षक को पिता पुत्र की मौत के संबंध में नोटिस जारी किया है जिनकी मौत पुलिस द्वारा कथित तौर पर प्रताड़ित किए जाने के कारण हुई थी। एनएचआरसी ने ट्वीट में यह भी कहा कि उसने छह सप्ताह में पुलिस अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है जिसमें कानूनी जांच रिपोर्ट, पोस्टमॉर्टम जांच रिपोर्ट, चिकित्सकीय जांच दस्तावेज, मजिस्ट्रेट जांच रिपोर्ट और दोनों मृतकों की स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट शामिल होनी एनएचआरसी में ट्वीट में कहा, “एनएचआरसी ने तमिलनाडु के डीजीपी और थुथुकुडी के पुलिस अधीक्षक को उस मामले में नोटिस भेजा है जिसमें कथित तौर पर पुलिस की यातना से पिता पुत्र की मौत हो गई थी।”

टॅग्स :तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार