लाइव न्यूज़ :

Surendranagar Fire: 8 लोग जिंदा जले, कार-एसयूवी की टक्कर, शवों को निकालने में काफी मशक्कत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2025 22:00 IST

Surendranagar Fire: वधावन पुलिस थाने के निरीक्षक पी.बी. जडेजा ने बताया, ‘‘डेडादरा गांव के निकट अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे हुई इस घटना में कार में सवार सात लोग जिंदा जल गए जबकि एसयूवी में सवार तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए।’’

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय अग्निशमन दल बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटना के कारण राजमार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया।

Surendranagar Fire: गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में रविवार को एक कार के एक वाहन (एसयूवी) से टकराने के बाद सड़क किनारे खाई में गिरने और आग लगने से पांच महिलाओं और दो बच्चों समेत आठ लोगों की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह भीषण दुर्घटना वढवान तालुका के डेडादरा गांव के निकट राजमार्ग पर अपराह्न लगभग 3:40 बजे हुई, जब कार कडू गांव से सुरेंद्रनगर शहर की ओर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि एसयूवी में सवार तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए।

इसने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी और आग के गोले में बदल गई, जिससे उसमें सवार सभी लोग फंस गए। सुरेंद्रनगर के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) गिरीश पांड्या ने कहा, ‘‘कार में सवार सभी आठ लोगों की झुलसकर मौत हो गई। एसयूवी में सवार तीन अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।’’

उन्होंने बताया कि टक्कर के कारण एसयूवी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने से कार पूरी तरह जलकर राख हो गई और स्थानीय अग्निशमन कर्मियों को शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

उन्होंने कहा कि मृतकों में क्रमशः 10 महीने और 13 वर्ष की दो लड़कियां, 35-55 वर्ष की आयु वर्ग की पांच महिलाएं और चालक शामिल हैं। पांड्या ने कहा, ‘‘सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरेंद्रनगर सरकारी अस्पताल ले जाया गया।’’ दुर्घटना के कारण राजमार्ग पर भारी यातायात जाम लग गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअग्निकांडगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया