लाइव न्यूज़ :

Sundergarh: देबेन बेहेरा की 7 माह की गर्भवती पत्नी की गोली मारकर हत्या?, सोने के गहने छीनने की कोशिश को किया विरोध तो...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 12, 2024 14:44 IST

Sundergarh: अधिकारी ने बताया कि सौम्यामयी को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देसोने के गहने छीन लिए और जब उसने शोर मचाया तो उसे गोली मार दी।फोरेंसिक टीम और श्वान दस्ते को अपराध स्थल पर भेज दिया गया है।मैंने देखा कि मेरी पत्नी खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी।

Sundergarh: ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में दो अज्ञात व्यक्तियों ने एक गर्भवती महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतका की पहचान जिले के टिकायतपाली थाना अंतर्गत झिरदापाली गांव के देबेन बेहेरा की पत्नी सौम्यामयी बेहेरा के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि महिला सात महीने की गर्भवती थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार, मंगलवार देर रात दो अज्ञात लोगों ने सौम्यामयी के घर का दरवाजा खटखटाया। जब सौम्यामयी ने दरवाजा खोला तो उन्होंने उसके सोने के गहने छीन लिए और जब उसने शोर मचाया तो उसे गोली मार दी।

अधिकारी ने बताया कि सौम्यामयी को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फोरेंसिक टीम और श्वान दस्ते को अपराध स्थल पर भेज दिया गया है तथा आरोपियों को पकड़ने के लिए आगे की जांच जारी है। देबेन ने कहा, ‘‘जब मैं कल रात अपने कमरे में सो रहा था तो मैंने बम फटने जैसी आवाज सुनी जिससे मैं जाग गया। जब मैं आवाज सुनकर वहां पहुंचा, तो मैंने देखा कि मेरी पत्नी खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

क्राइम अलर्टजनवरी 2022 में दानिश शेख से मुलाकात, पीड़िता ने कहा- जुलाई 2022 में सेक्स करने को कहा, बाहों में भरा और चूमा, विरोध किया तो शादी प्रस्ताव दिया?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसुंदर लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर लड़कों को फंसाते?, रजिस्ट्रेशन नाम पर 1500 रुपये की वसूली, हिरासत में 3 लड़की, फर्जी मैरिज ब्यूरो पर साइबर पुलिस की छापेमारी?

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

क्राइम अलर्टKarnataka: शादीशुदा महिला के प्रेमी संग भागने पर खौफनाक सजा, परिवार वालों ने खिलाया जहर, फिर शव को लगा दी आग

क्राइम अलर्ट180 लड़कियों का शोषण, 350 आपत्तिजनक वीडियो, बहला-फुसलाया और अंतरंग पल किए रिकॉर्ड, मोहम्मद अयाज उर्फ ​​तनवीर अरेस्ट

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार