लाइव न्यूज़ :

वर्ली में तेज रफ्तार BMW ने स्कूटर को मारी टक्कर, महिला की मौत; शिंदे शिवसेना नेता के बेटे पर लगा आरोप

By अंजली चौहान | Updated: July 7, 2024 14:53 IST

Mumbai Hit-And-Run: वर्ली के कोलीवाड़ा इलाके के रहने वाले दंपति सुबह-सुबह मछली खरीदने के लिए ससून डॉक गए थे। वापस लौटते समय उनके स्कूटर को बीएमडब्ल्यू ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

Open in App

Mumbai Hit-And-Run: मुंबई के वर्ली इलाके में एक लग्जरी कार से स्कूटर सवार को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हिट-एंड-रन की घटना जिसमें शिंदे शिवसेना नेता के बेटे का नाम सामने आ रहा है, द्वारा बीएमडब्ल्यू कार से स्कूटर को टक्कर मारी जिसके कारण एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें टक्कर के बात कार और स्कूटर के परखच्चे उड़े दिख रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह दुखद दुर्घटना रविवार सुबह 5:30 बजे वर्ली के अटरिया मॉल के पास हुई। BMW कार से स्कूटर पर सवार मछुआरा समुदाय के एक जोड़े को टक्कर मार दी, जिससे मछुआरे की पत्नी की मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

एक्स पर एक यूजर्स द्वारा साझा किए गए दृश्यों में दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को दिखाया गया है। दुर्घटना में शामिल सफेद रंग की BMW स्पोर्ट्स कार को आगे से क्षतिग्रस्त देखा जा सकता है, जबकि स्कूटर को पीछे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त देखा जा सकता है जो टक्कर के प्रभाव को दर्शाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्ली के कोलीवाड़ा इलाके के निवासी जोड़े सुबह-सुबह मछली खरीदने के लिए ससून डॉक गए थे। वापस लौटते समय, उनके स्कूटर को BMW ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद उन्हें मुंबई के नायर अस्पताल ले जाया गया। दुख की बात है कि पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति का इलाज चल रहा है।

शिवसेना नेता का बेटा शामिल

फ्री प्रेस जनरल की रिपोर्ट के अनुसार, मराठी समाचार पोर्टल ने दावा किया है कि कार शिवसेना नेता राजेश शाह के बेटे द्वारा चलाई जा रही थी। तेज गति से कार चलाने वाले मिहिर ने कथित तौर पर स्कूटर सवार दंपति को टक्कर मार दी। वर्ली पुलिस ने घटना में शामिल बीएमडब्ल्यू को जब्त कर लिया है। उसे कथित तौर पर वर्ली पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिया गया है।

विस्तृत जांच चल रही है। मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी वर्ली पुलिस स्टेशन पहुंच चुके हैं और जल्द ही औपचारिक रूप से मामला दर्ज होने की उम्मीद है। जांच जारी रहने तक आगे की जानकारी का इंतजार है।

टॅग्स :बीएमडब्ल्यूवर्लीमुंबईसड़क दुर्घटनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल