लाइव न्यूज़ :

साफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की डूबकर मौत, नोएडा प्राधिकरण सीईओ लोकेश पर गाज, सीएम योगी ने लिया एक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 19, 2026 20:31 IST

लोकेश एम. को हटाने का सरकारी आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा साफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की गत शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में एक हादसे में हुई मौत की जांच के लिये एक विशेष टीम गठित करने के हुक्म के तुरंत बाद आया है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के विरोध में पदयात्रा भी निकाली।विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया।तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है।

लखनऊः ग्रेटर नोएडा में एक साफ्टवेयर इंजीनियर की हादसे में मौत को लेकर उठ रहे सवालों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को आईएएस अफसर लोकेश एम. को नोएडा प्राधिकरण के मुख्य अधिशासी अधिकारी के पद से हटा दिया और उनका फिलहाल कोई पदस्थापन नहीं किया गया है। एक शासकीय आदेश के मुताबिक लोकेश एम. को नोएडा प्राधिकरण के मुख्य अधिशासी अधिकारी के पद से हटा दिया गया है। उनका फिलहाल कोई पदस्थापन नहीं किया गया है। लोकेश एम. को हटाने का सरकारी आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा साफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की गत शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में एक हादसे में हुई मौत की जांच के लिये एक विशेष टीम गठित करने के हुक्म के तुरंत बाद आया है।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता के परिवार समेत स्थानीय लोगों ने नोएडा प्राधिकरण और ‘रियल एस्टेट डेवलपर्स’ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि इसी वजह से युवराज की मौत हुई है। उन्होंने घटना के विरोध में पदयात्रा भी निकाली। ग्रेटर नोएडा में एक साफ्टवेयर इंजीनियर की गत शुक्रवार को गड्ढे में डूबकर हुई मौत के मामले की पड़ताल के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सोमवार को तीन सदस्यीय एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया।

राज्य सरकार के एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 150 में 20 फुट से अधिक गहरे पानी से भरे एक गड्ढे में एक कार के गिरने से 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की हुई मौत के मामले का संज्ञान लिया है और उनके निर्देश पर मामले की तफ्तीश के लिये तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीNoida Authorityउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?