लाइव न्यूज़ :

सलमान खान को सबक सिखाना चाहता था लॉरेंस बिश्नोई, पूछताछ में कबूली हत्या की साजिश रचने की बात

By शिवेंद्र राय | Updated: July 13, 2022 13:46 IST

लॉरेंस फिलहाल पंजाब पुलिस की कस्टडी में है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के केस में पंजाब पुलिस लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ कर रही है। इसी दौरान लॉरेंस ने कई और चौंकाने वाले खुलासे किए।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान से बदला लेना चाहता था लॉरेंससाल 2018 में रची थी सलमान की हत्या की साजिशसलमान को मारने के लिए गैंगस्टर संपत नेहरा को भेजा था

चंडीगढ़: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रचने के मामले में पंजाब पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान ही लॉरेंस बिश्नोई ने खुलासा किया कि उसने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश रची थी। लॉरेंस बिश्नोई ने बताया कि 1998 में काला हिरण शिकार मामले में वो सलमान खान को सबक सिखाना चाहता था। गैंगस्टर लॉरेंस ने सलमान की हत्या की योजना साल 2018 में बनाई थी।

पूछताछ के दौरान पंजाब पुलिस को लॉरेंस ने बताया कि सलमान को मारने के लिए उसने गैंगस्टर संपत नेहरा को भेजा था। संपत ने सलमान के घर की रेकी भी की थी। लॉरेंस ने पुलिस को बताया कि संपत के पास सिर्फ एक पिस्टल थी। उसके पास लंबी दूरी तक निशाना लगाने वाला हथियार नहीं था इसिलिए सलमान पर हमला नहीं किया जा सका।बाद में इसी काम के लिए लॉरेंस ने 4 लाख रुपए में एक विशेष रायफल खरीदी।

हाल ही में काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान के वकील हस्तीमल सारस्वत ने कहा था कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उन्हें भी मारने की धमकी दी थी। 

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पर राजस्थान के कनकनी में दो काले हिरणों का शिकार करने और उन्हें मारने का आरोप लगाया गया था, जब वह फिल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग के लिए राज्य में थे। बॉलीवुड अभिनेता पर भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 9/51 के तहत आरोप लगाया गया था। सलमान के खिलाफ अवैध हथियार को रखने और उपयोग करने के लिए शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 और 3/27 के तहत मामला भी दर्ज किया गया था।

राजस्थान का बिश्नोई समाज काले हिरणों को देवता का दर्जा देता है और उनकी पूजा करते है। गैंगस्टर लॉरेंस भी बिश्नोई समाज से ही आता है इसलिए सलमान खान से बदला लेना चाहता था।

टॅग्स :सलमान खानसिद्धू मूसेवालाजयपुरचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला