लाइव न्यूज़ :

शिपयार्ड हादसा : विशाखापत्तनम में तीन महीने में दूसरी औद्योगिक दुर्घटना, गैस रिसाव में 12 और क्रेन गिरने से 11 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 1, 2020 21:38 IST

मई में एलजी पॉलिमर्स में हुए गैस रिसाव से 12 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। यहां एचएसएल के 70 टन वजनी क्रेन के परीक्षण के दौरान तेज आवाज के साथ केबिन और आधार के गिरने से हुए हादसे में 11 लोगों की भारी-भरकम लोहे के ढांचे के नीचे दबने से मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश का बंदरगाह शहर विशाखापत्तनम कई बड़े उद्योगों का केंद्र है और यहां पहले भी औद्योगिक दुर्घटनाएं हुई हैं। पॉलिमर्स संयंत्र के टैंक से स्टीरीन मोनोमर गैस का रिसाव हुआ जिससे 12 लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य सैकड़ो लोग बीमार हो गए। जांच समिति द्वारा रिपोर्ट देने के बाद पुलिस ने कंपनी के कुछ अधिकारियों को गिरफ्तार किया।

विशाखापत्तनमः आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में हिन्दुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (एचएसएल) में शनिवार को क्रेन गिरने से 11 लोगों की मौत गत तीन महीने में दूसरी बड़ी औद्योगिक दुर्घटना है।

इससे पहले मई में एलजी पॉलिमर्स में हुए गैस रिसाव से 12 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। यहां एचएसएल के 70 टन वजनी क्रेन के परीक्षण के दौरान तेज आवाज के साथ केबिन और आधार के गिरने से हुए हादसे में 11 लोगों की भारी-भरकम लोहे के ढांचे के नीचे दबने से मौत हो गई।

आंध्र प्रदेश का बंदरगाह शहर विशाखापत्तनम कई बड़े उद्योगों का केंद्र है और यहां पहले भी औद्योगिक दुर्घटनाएं हुई हैं। शहर में सात मई को एलजी पॉलिमर्स संयंत्र के टैंक से स्टीरीन मोनोमर गैस का रिसाव हुआ जिससे 12 लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य सैकड़ो लोग बीमार हो गए।

जांच समिति द्वारा रिपोर्ट देने के बाद पुलिस ने कंपनी के कुछ अधिकारियों को गिरफ्तार किया। वर्ष 2013 में भी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के परिसर में लगी आग में एक वरिष्ठ अधिकारी सहित 28 लोगों की मौत हो गई थी। वर्ष 2012 में भी विशाखापत्तनम के इस्पात कारखाने में हुए धमाके की चपेट में आने 19 लोग जिंदा जल गए थे जबकि कई अन्य घायल हुए थे।

विशाखापत्तनम स्टील नाम से जानी जाने वाली कंपनी आरआईएनएल में हुए इस हादसे में कई वरिष्ठ अधिकारियों की भी मौत हो गई थी। आरआईएनएल के वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘उस मामले की जांच की गई थी और घटना में मानवीय गलती नहीं मिली।’’ उल्लेखनीय है कि पिछले महीने भी शहर के पेरवादा इलाके स्थित एक फार्मास्युटिकल कंपनी में आग लगने से एक कर्मचााी की मौत हो गई थी जबकि अन्य एक गंभीर रूप से घायल हुआ था। 

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसवाईएसआर कांग्रेस पार्टीवाई एस जगमोहन रेड्डीतेलंगानाविशाखापट्टनम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा