लाइव न्यूज़ :

शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख को मिली दिवाली से पहले जान से मारने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

By रुस्तम राणा | Updated: October 8, 2022 18:12 IST

अभिनेत्री शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख ने कहा, कल मुझे हैप्पी नाम के एक शख्स का फोन आया जिसने मुझे दिवाली से पहले जान से मारने की धमकी दी।

Open in App
ठळक मुद्देसुख ने कहा- मुझे लगता है कि वे मुझे निशाना बनाना चाहते हैं क्योंकि मैं एक हिंदू नेता हूं अभिनेत्री के पिता ने धमकी देने वाले शख्स की गिरफ्तारी न होने पर पंजाब को छोड़ने की बात कही संतोख सुख की बढ़ाई गई सुरक्षा, पुलिस अधिकारी ने कहा, हम कॉल को ट्रेस कर रहे हैं

अमृतसर: बिग बॉस फेम और टीवी अभिनेत्री शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख को जान से मारने की धमकी भरा कॉल प्राप्त हुआ है, जिसके बाद अभिनेत्री के पिता ने  इस संबंध में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। अभिनेत्री शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख ने कहा, कल मुझे हैप्पी नाम के एक शख्स का फोन आया जिसने मुझे दिवाली से पहले जान से मारने की धमकी दी। मुझे लगता है कि वे मुझे निशाना बनाना चाहते हैं क्योंकि मैं एक हिंदू नेता हूं जिसकी आज हमने एसएसपी अमृतसर ग्रामीण के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। 

शहनाज गिल के पिता ने धमकी देने वाले शख्स की गिरफ्तारी न होने पर पंजाब को छोड़ने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर मैं खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा हूं जैसे मैं अभी महसूस कर रहा हूं तो मैं पंजाब छोड़ दूंगा और चंडीगढ़ या मुंबई में शिफ्ट हो जाऊंगा। उन्होंने कहा कि यदि कुछ दिनों में धमकी देने वाली शख्स की गिरफ्तारी नहीं हुई तो मैं पंजाब छोड़ दूंगा। 

वहीं धमकी मिलने के बाद अभिनत्री के पिता की सुरक्षा को बढ़ाया गया है। अमृतसर एसपी जसवंत कौर ने कहा कि संतोख सिंह सुख के पास पहले से ही 2 गनमैन हैं और आज एक और गनमैन मुहैया कराया गया है। हम कॉल ट्रेस करेंगे और पूरी जांच की जाएगी। 

शहनाज़ ने बिग बॉस 13 में अपनी उपस्थिति के साथ प्रसिद्धि प्राप्त की थी खासकर शो में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी काफी अच्छी बॉन्डिंग देखी गई थी। शहनाज वर्तमान में अपने बड़े बॉलीवुड डेब्यू, 'कभी ईद कभी दीवाली' पर काम कर रही हैं। फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं।

टॅग्स :शहनाज गिलअमृतसरPunjab Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोगा की घटना के पीछे कहीं बड़ी साजिश तो नहीं?

क्राइम अलर्टPunjab: गैंगस्टर गोल्डी बरार के माता-पिता गिरफ्तार, जबरन वसूली के मामले में पंजाब पुलिस का एक्शन

भारतVIDEO: अमृतसर के गोल्डन टेंपल में मुस्लिम व्यक्ति के वज़ू को लेकर विवाद: जानिए इस पर एसजीपीसी ने क्या कहा

ज़रा हटकेपंजाब में पोस्टिंग, फिर भी पंजाबी नहीं आती? अमृतसर पोस्ट ऑफिस का मामला चर्चा में

क्राइम अलर्टPunjab: मोहाली में कबड्डी प्लेयर की हत्या, कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान गोलीबारी; चौंकाने वाला वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टKarnataka: शादीशुदा महिला के प्रेमी संग भागने पर खौफनाक सजा, परिवार वालों ने खिलाया जहर, फिर शव को लगा दी आग

क्राइम अलर्ट180 लड़कियों का शोषण, 350 आपत्तिजनक वीडियो, बहला-फुसलाया और अंतरंग पल किए रिकॉर्ड, मोहम्मद अयाज उर्फ ​​तनवीर अरेस्ट

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार

क्राइम अलर्टयौन उत्पीड़न, धमकी और बदले की कार्रवाई?, आनंद राठी वेल्थ की 33 वर्षीय कर्मचारी ने शिकायत दर्ज कराई

क्राइम अलर्टडॉक्टर अभिमन्यु और पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट, निजी हरिओम क्लिनिक में अवैध धंधा?, छापेमारी की तो नजारा देख अधिकारी हैरान