लाइव न्यूज़ :

कठुआ गैंगरेप मामले में गवाहों की पेशी कल, SC ने किया समन जारी

By भाषा | Updated: June 10, 2018 20:07 IST

अदालत ने बृहस्पतिवार को आठ में सात आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और हत्या का आरोप तय कर उनके खिलाफ मुकदमा चलाने का मार्ग प्रशस्त कर दिया।

Open in App

पठानकोट, 10 जून: जम्मू कश्मीर पुलिस कठुआ में आठ साल की एक मासूम बच्ची से बलात्कार और हत्या के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) रमेश जल्ला सहित अन्य गवाहों को कल यहां जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष पेश करेगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना इस साल जनवरी में हुई थी। उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर अदालत इस मामले की सुनवाई कर रही है।अदालत ने अभियोजन के कुछ गवाहों को समन जारी किया था , जो शुक्रवार को उपस्थित होने में नाकाम रहे थे। जल्ला ने जांच का नेतृत्व किया था। वह और तीन अन्य गवाह कल अदालत में उपस्थित होंगे।

गौरतलब है कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने शुक्रवार को गवाहों की अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी जताई थी और उन्हें सोमवार को व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा था। अधिकारियों ने बताया कि मृतक बच्ची के माता पिता के मंगलवार को अदालत में पेश होने की संभावना है क्योंकि उन्हें समन जारी करने में कुछ वक्त लग गया।अदालत ने बृहस्पतिवार को आठ में सात आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और हत्या का आरोप तय कर उनके खिलाफ मुकदमा चलाने का मार्ग प्रशस्त कर दिया। अपराध शाखा ने नौ अप्रैल को मामले में आरोपपत्र दाखिल किया था। शीर्ष न्यायालय ने मामले को कठुआ से पठानकोट भेज कर इसकी रोजाना आधार पर सुनवाई करने का निर्देश दिया था।

आठ साल की बच्ची 10 जनवरी को जंगल में अपने घोड़ों को चराने गई थी और उसके बाद से लापता हो गई थी।जांचकर्ताओं का कहना है कि इस मामले में किशोर आरोपी ने बच्ची को उसके घोड़ों का पता लगाने में मदद करने के बहाने से उसका अपहरण कर लिया था।

टॅग्स :कठुआ गैंगरेपक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो