लाइव न्यूज़ :

संभल हिंसा: कौन है मुख्य आरोपी शारिक साठा?, संपत्ति कुर्क, योगी सरकार ने लिया एक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2026 15:19 IST

Sambhal Shariq Satha Property Attached: संभल तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई फरार आरोपी के खिलाफ अदालत के आदेशों का पालन करते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 84 के तहत की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देSambhal Shariq Satha Property Attached: आरोपी के मकान की पहचान कर ली है और कुर्की की कार्रवाई कर रहे हैं। Sambhal Shariq Satha Property Attached: साठा से जुड़ी अन्य संपत्तियों का भी ब्योरा जुटा रहे हैं।Sambhal Shariq Satha Property Attached: जिला पुलिस बल और राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद हैं।

Sambhal: उत्तर प्रदेश के संभल में पिछले साल 24 नवंबर को हुई हिंसा के मुख्य आरोपी शारिक साठा की संपत्ति बुधवार को कुर्क की गई। यह कार्रवाई साठा की चल एवं अचल संपत्तियों को कुर्क करने का एक अदालत द्वारा एक वारंट जारी करने के बाद की गई। अधिकारियों ने बताया कि भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नखासा पुलिस थानाक्षेत्र के दीपा सराय स्थित साठा के मकान पर कुर्की की कार्रवाई की गई। संभल तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई फरार आरोपी के खिलाफ अदालत के आदेशों का पालन करते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 84 के तहत की जा रही है।

उन्होंने बताया, ‘‘हमने आरोपी के मकान की पहचान कर ली है और कुर्की की कार्रवाई कर रहे हैं। जिला पुलिस बल और राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद हैं।" अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तर) कुलदीप सिंह ने कहा कि चार पुलिस थानों और पीएसी की एक प्लाटून को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा, "हम साठा से जुड़ी अन्य संपत्तियों का भी ब्योरा जुटा रहे हैं।"

उन्होंने बताया कि नखासा पुलिस थानाक्षेत्र के हिंदूपुरा खेड़ा निवासी शारिक साठा तय समय पर अदालत में पेश नहीं हुआ, जिसके बाद उसे धारा 84 के तहत भगोड़ा घोषित किया गया और संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी हुआ। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि साठा के मकान की कुर्की मंगलवार को की गई और उसकी अन्य संपत्तियों का पता लगाने के लिए उसके साथियों से पूछताछ जारी है।

अधिकारियों ने कहा कि शारिक साठा लंबे समय से फरार है और उसे गिरफ्तार करने के लिए कई छापे मारे गए, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। अधिकारियों ने कहा कि उसके खिलाफ पहले कई गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे। पुलिस ने शारिक साठा को एक कुख्यात वाहन चोर बताया है जो वाहन चोरी के कई मामलों में शामिल रहा है।

पुलिस ने संभल हिंसा मामले में साठा को मुख्य आरोपी बनाया है। एसपी बिश्नोई ने कहा कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि फरार आरोपी को कौन मदद दे रहा था और वह इतने लंबे समय तक गिरफ्तारी से कैसे बचता रहा। उन्होंने कहा कि उसे ढूंढने और गिरफ्तार करने की कोशिशें लगातार जारी रहेंगी। पुलिस को संदेह है कि हो सकता है कि वह विदेश भाग गया हो।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसंभलSambhal SPकोर्टदुबईपाकिस्तानउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?